ब्रेकिंग
हरदा: सचिन सेन केशशिल्पी मंडल हरदा के अध्यक्ष बने !  आज मप्र का मौसम मिला जुला कहीं बारिश तो गर्मी उमस: प्रदेश के अधिकांश जिलों में दोपहर तक छाए रहेंगे ब... अमेरिका मे 2 इजरायल कर्मचारियों की गोली मारकर हत्या: इजराइल पीएम बेंजामिन नेतन्याहू ने कड़ी प्रतिक्र... Aaj ka rashifal: आज दिनांक 23 मई 2025 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है। आपके भाग्य के सितारे हंडिया : भारतीय सेना के शौर्य और वीरता के सम्मान में निकाली गई तिरंगा यात्रा, हंडिया : सिनर्जी संस्थान के तत्वावधान में आयोजित की गई स्टेकहोल्डर बैठक: युवाओं ने रखे अपने विचार सिराली: आदिवासी किसान ने अनाज व्यापारी पर लगाया धोखाधड़ी का आरोप, मंडी सचिव से की शिकायत, जाने गेहूं... शूटिंग सिखाने के बहाने मोहसिन हिन्दू लड़कियों से करता था गंदी हरकत: पुलिस को मोहसिन के मोबाइल में मि... Big breaking news: टिमरनी: करताना पुलिस ने पांच रेत माफियाओं को गिरफ्तार किया, भेजा जेल, दो ट्रेक्टर... मुख्यमंत्री ने करोड़ों रुपए के विकास कार्यों का लोकार्पण और करोड़ों के कार्यों का भूमिपूजन किया: सिव...

युवक की चाकू मारकर ली जान, इस महीने हत्या की यह छठवीं वारदात

मकड़ाई समाचार इंदौर। इंदौर शहर में हत्या का एक और मामला सामने आया है। बदमाशों ने 25 वर्षीय युवक को चाकू मारकर मौत के घाट उतार दिया। शहर में अप्रैल महीने में हत्या की यह छठवीं वारदात है। पुलिस कमिश्नर ने आरोपितों को पकड़ने के निर्देश दिए हैं। पुलिस का दावा है कि हत्या प्रेम प्रसंग के चलते हुई है।

मामला तेजाजीनगर थाना क्षेत्र का है। पुलिस को बायपास स्थित ट्र्बा कालेज के पीछे खाली मैदान में लाश मिली है। टीआइ आरडी कानवा के मुताबिक मृतक की पहचान राजरानी नगर निवासी 25 वर्षीय अश्विनी यादव के रूप में हुई है। वह लोडिंग वाहन चलाने का काम करता था, उसके शरीर में चाकू मारने के चार निशान हैं। जानकारी के अनुसार हत्या मंगलवार रात करीब 8 बजे हुई है। सुबह शव मिलने के बाद पुलिस पहुंची और शव पीएम के लिए एमवाय अस्पताल भेज दिया गया।

अप्रैल महीने में 6 मर्डर हुए, सभी वारदात जोन-1 में हुई

- Install Android App -

इंदौर में पुलिस आयुक्त प्रणाली के बाद लगा था कि अपराधों में कमी आएगी। छोटे अपराधों में गिरावट आई लेकिन हत्याएं बढ़ गई हैं। अप्रैल माह में ही हत्या की छह वारदात हो चुकी है। जिसमें तीन वारदातों में आरोपित अभी गिरफ्त से बाहर हैं। खास बात यह कि हत्या की सभी वारदातें जोन-1 में हुई हैं। इंदौर पुलिस आयुक्त हरिनारायणाचारी मिश्र ने आरोपितों को जल्द पकड़ने के निर्देश दिए हैं। क्राइम ब्रांच को भी सक्रिय किया गया है।

ट्राली बैग मामले में कार तलाश रही पुलिस

रविवार को राजेंद्रनगर थाना क्षेत्र स्थित निहालपुर मुंडी में अज्ञात व्यक्ति का शव मिला था, जिसे ट्राली बैग में भर कर आग लगाई गई थी। इस मामले में पुलिस को अहम सुराग हाथ लगा है। पुलिस को एक कार की जानकारी मिली है जो घटना स्थल के आसपास नजर आ रही है। कार महाराष्ट्र पासिंग है। डीसीपी जोन -1 अमित तोलानी के मुताबिक एक टीम मुंबई भेजी गई है।