ब्रेकिंग
Aaj ka rashifal: आज दिनांक 24 मई 2025 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है। आपके भाग्य के सितारे हरदा: किसानों की मुंग उपज समर्थन मूल्य पर खरीदी के लिए किसान कांग्रेस का धरना प्रदर्शन 24 मई को प्रदेश मंत्री विजय शाह ने तीसरी बार वीडियो जारी कर मांगी माफी: बोले यह मेरी भाषायी भूल थी मेरा उद्दे... हरदा: स्वच्छता अभियान चलाकर लोकमाता की जयंती पर किया कार्यक्रम प्रशासन की लापरवाही से खामियों से भरा रहा मुख्यमंत्री का कार्यक्रम जन आक्रोश गरमाया: ग्रामीण किसानों... भाजपा नेता  धाकड़ का सड़क पर सैक्स वाले वायरल वीडियो पर होगी कार्यवाही! पुलिस जांच हुई शुरू हरदा: सचिन सेन केशशिल्पी मंडल हरदा के अध्यक्ष बने !  आज मप्र का मौसम मिला जुला कहीं बारिश तो गर्मी उमस: प्रदेश के अधिकांश जिलों में दोपहर तक छाए रहेंगे ब... अमेरिका मे 2 इजरायल कर्मचारियों की गोली मारकर हत्या: इजराइल पीएम बेंजामिन नेतन्याहू ने कड़ी प्रतिक्र... Aaj ka rashifal: आज दिनांक 23 मई 2025 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है। आपके भाग्य के सितारे

BIG BREAKING : महिला की छाती में उग आया सींग, देखकर डॉक्टर भी रह गए हैरान, सामने आई तस्वीर

धीरे-धीरे इसका आकार बढ़ता गया और ये 5 सेंटीमीटर तक बड़ा हो गया

मलेशिया : यहां से एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है, जिसे देखकर डॉक्टर भी हैरान हो गए हैं। दरअसल एक महिला की छाती में सींग उग आया है, जो डॉक्टरों के लिए चिंता का विषय बना हुआ है। बताया जा रहा है कि महिला की छाती में उगा सींग 5 सेंटीमीटर का है। डॉक्टरों की मानें तो ये लाखों में से एक शख्स के साथ होता है और ऐसा दुर्लभ प्रकार के स्किन इंफेक्शन के कारण होता है। फिलहाल डॉक्टरों ने सर्जरी कर महिला के शरीर से इस ‘सींग’ को निकाल दिया है। लेकिन अभी भी यह रहस्य बना हुआ है कि आखिर किन परिस्थियों में और कैसे इसका निर्माण हुआ।

- Install Android App -

मिली जानकारी के अनुसार ये मामला मलेशिया का है कहा जा रहा है कि ‘बेहद दुर्लभ’ स्किन इंफेक्शन के चलते महिला की छाती पर ‘सींग’ निकल आया। ‘डेली मेल’ के मुताबिक, महिला ने डॉक्टरों को बताया कि दो साल पहले उसकी छाती के बाईं ओर अचानक से वृद्धि दिखाई देने लगी। धीरे-धीरे इसका आकार बढ़ता गया और ये 5 सेंटीमीटर तक बड़ा हो गया।

जब तक महिला अस्पताल गई तब तक 5 सेमी (2 इंच) के ‘सींग’ में खुजली बढ़ गई थी। इलाज करने वाले डॉक्टरों ने उसे बताया कि उसके त्वचीय सींग (CH) हैं, जो केराटिन, बालों, त्वचा और नाखूनों में एक प्रोटीन के निर्माण के कारण होते हैं।

डॉक्टरों का मानना ​​​​है कि परीक्षण के बाद त्वचा के संक्रमण के परिणामस्वरूप बनने वाले ‘सींग’ कैंसर के लक्षण नहीं हैं। फिलहाल, Kota Kinabalu स्थित Queen Elizabeth 2 के अस्पताल के डॉक्टरों ने सर्जरी कर महिला की छाती पर उगे ‘सींग’ को हटा दिया है। पेशेंट भी पूरी तरह से ठीक होकर घर जा चुका है। ये मामला तब सामने आया जब 8 अप्रैल को एनल्स ऑफ मेडिसिन एंड सर्जरी जर्नल में इसको लेकर एक केस स्टडी प्रकाशित हुई।