हंडिया हंडिया थाने में पदस्थ एएसआई देवकरण उईके का जन्मदिन पूरे उत्साह के साथ मनाया गया।
जैसे ही जन्मदिन की जानकारी क्षेत्र में फैली ग्रामीण थाना परिसर पहुंच गए। देखते ही देखते थाना परिसर तालियों की गूंज, फूलमालाओं की खुशबू और मिठाइयों की मिठास से भर गया। केक काटकर सभी ने मिलकर जन्मदिन को खास बना दिया।
ग्रामीणों ने एएसआई देवकरण उईके के सरल स्वभाव, मिलनसार व्यवहार और क्षेत्र में उनके द्वारा किए जा रहे कार्यों की खुलकर सराहना की। लोगों का कहना था कि ऐसे पुलिसकर्मी ही जनता और पुलिस के बीच विश्वास की मजबूत कड़ी बनते हैं।
केक काटते समय एएसआई देवकरण उईके भावुक नजर आए और उन्होंने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा,
“जनता का यह स्नेह ही मेरी सबसे बड़ी ताकत है, जो मुझे और बेहतर सेवा करने की प्रेरणा देता है।”
इस दौरान थाना स्टाफ, गणमान्य नागरिक और क्षेत्रवासी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

