jhankar
ब्रेकिंग
हंडिया : चंद्र ग्रहण की छाया के बाद रंगों का विस्फोट: हंडिया में आज बरसी आस्था, उमड़ा जनसैलाब! Big breaking news : सिराली थाना क्षेत्र के ग्राम छोटी बेड़ियाँ कला क्षेत्र में युवक की लाश मिली ! रंगपंचमी गेर से पहले इंदौर में तैयारियां तेज, राजवाड़ा समेत कई जगह लगाए CCTV कैमरे धुलेंडी पर उज्जैन के गांवों में अनोखी आस्था, धधकते अंगारों पर चले श्रद्धालु खाड़ी देशों में फंसे एमपी के लोगों के लिए कंट्रोल रूम स्थापित देवी अहिल्याबाई होल्कर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा परिसर के जंगल में लगी भीषण आग ग्वालियर-भिंड-इटावा NH-719 फोर लेन बनेगा, 117 किमी के सफर में होगी सुविधा मध्य प्रदेश में नई व्यवस्था: कर्मचारियों को करनी होगी 3 महीने की ट्रेनिंग भोपाल में तैयार हुई रूपरेखा, 17 मार्च को दिल्ली में कर्मचारियों का बड़ा प्रदर्शन प्रदेश में आज होली का रंगीन उत्सव, भोपाल में निकलेगा ऐतिहासिक चल समारोह

देवी अहिल्याबाई होल्कर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा परिसर के जंगल में लगी भीषण आग

इंदौर। मध्य प्रदेश के इंदौर में एक बड़ी घटना सामने आई है। यहां देवी अहिल्या बाई होल्कर हवाई अड्डा के पिछले हिस्से की दीवार के पास भीषण आग लग गई। आग के कारण मौके पर भारी अफरा तफरी का माहौल बन गया। हादसे की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम घटनास्थल पर पहुंची और करीब 30 टैंकरों की मदद से आगजनी की घटना पर काबू पाया गया। इस हादसे में किसी तरह की कोई जनहानि की खबर नहीं है।

ऐयरपोर्ट पर भीषण आग
जानकारी के अनुसार, एयरपोर्ट परिसर में फैली घास में अचानक शाम 5 बजे आग लग गई। देखते ही देखते आग लगभग 10 किलोमीटर में फैल गई। एयरपोर्ट परिसर में आग लगने की सूचना आनन-फानन में दमकल विभाग को दी गई। घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम करीब 20 पानी टैंकर के साथ घटनास्थल पर पहुंची। इसके अलावा एयरपोर्ट प्रबंधन के द्वारा उपलब्ध करवाए गए पानी टैंकरों की मदद से आग पर काबू पाया गया।

- Install Android App -

आग पर पाया गया काबू
आगजनी की घटना का धुआं तकरीबन दो से 3 किलोमीटर की दूरी से आसानी से देखा जा सकता था। इस पूरे घटनाक्रम में किसी तरह की कोई जनहानि की खबर नहीं है। एयरपोर्ट परिसर के अंदर मौजूद डंपर प्लांट कर्मचारियों ने बताया कि एयरपोर्ट परिसर के अंदर मौजूद जंगल में आगजनी की घटना घटित हुई है।

एयरपोर्ट प्रबंधन का ने बताया कि आगजनी की घटना कैंपस के अन्यूज परिसर में हुई है। वहां पर घास में आगजनी की घटना घटित हुई है। फिलहाल आग पर पूरी तरीके से काबू पा लिया गया है, लेकिन किन कारणों के चलते आग लगी है इसकी जांच करवाई जाएगी। जिससे मामले का खुलासा हो सकेगा।