ब्रेकिंग
Coast Guard Bharti 2024: इंडियन कोस्ट गार्ड में नई भर्तियाँ, 10वीं पास के लिए सुनहरा मौका! Rabi Crops MSP: सरकार ने किया रबी फसलों के MSP में बढ़ोतरी, किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी MPPSC Exam 2022 Interview: राज्य सेवा परीक्षा के इंटरव्यू 11 नवंबर से होंगे शुरू, 29 अक्टूबर से एडमि... PM Kisan Beneficiary List 2024: सिर्फ इन किसानो को मिलेंगे 2000 रुपए, लाभार्थी सूचि में जल्दी देखे अ... Petrol Price Today: आज का पेट्रोल-डीजल रेट: राज्य में फ्यूल की नई कीमतें, जानें आपके शहर में ताजा दा... Ayushman Card List 2024: आयुष्मान कार्ड की लिस्ट हुई जारी, 5 लाख रुपए तक का मुफ्त इलाज, यहां चेक करे... मध्य प्रदेश में किसानों के लिए खुशखबरी, रबी फसलों के लिए फ्री बिजली से सिंचाई होगी आसान Free Bijli नेमावर : सरकारी अस्पताल में गरीब आदिवासी महिला के पास 5 रूपये नही थे। आग में झुलसी बेटी के संग मां ब... खातेगांव : साई महाराज का चल समारोह निकाला,11 वर्षों से मां जगदम्बे के साथ ही साईं बाबा की प्रतिमा भी... धार्मिक भावना को ठेस पहुंचाने का आरोप: जयस के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष रामदेव काकोड़िया के खिलाफ खातेगांव...

खातेगांव : साई महाराज का चल समारोह निकाला,11 वर्षों से मां जगदम्बे के साथ ही साईं बाबा की प्रतिमा भी 11 दिन के लिए स्थापित की जाती है।

अनिल उपाध्याय    खातेगांव 

- Install Android App -

खातेगांव में साईंनाथ महाराज का चल समारोह से निकाला गया। ओम साईंराम सेवा समिति के रिंकू चिंतामन, निखिल लोदवाल ने बताया कि विगत 11 वर्षों से मां जगदम्बे के साथ ही साईं बाबा की प्रतिमा भी 11 दिन के लिए स्थापित की जाती है। प्रतिदिन माता रानी की आरती एवं सांईनाथ महाराज की आरती करने के साथ ही प्रसाद का वितरण होता है। रविवार को स्थापना के 11वें दिन वाल्मीकि समाज अध्यक्ष हरीश लोदवाल, उपाध्यक्ष आनंद चिंतामन के मार्गदर्शन में सांईनाथ महाराज का चल समारोह निकाला गया।

यह चल समारोह नगर के प्रमुख मार्गो से होता हुआ बस स्टैंड पर समाप्त हुआ। नगर के विभिन्न समाजों एवं समाजिक संगठनों द्वारा इस शोभायात्रा का स्वागत किया गया। चल समारोह में ढ़ोल–ताशे और डीजे भी शामिल थे। भक्तों ने जमकर आतिशबाजी भी की। सीएमओ निखिलेश चिंतामन, दीपक लोदवाल, इंद्रपाल झा, पदम लोदवाल, रणजीत, राकेश चिंतामन सहित समिति के अन्य सदस्यों ने चल समारोह के स्वागत एवं सहयोग के लिए सभी लोगों का आभार माना।