ब्रेकिंग
युवा कांग्रेस की निर्वाचन प्रक्रिया में निर्विरोध नामांकित हुए पदाधिकारियों का हरदा विधायक डॉ. दोगने... निराश्रित गौवंश के आश्रय के लिये बनेंगे ‘‘कामधेनु निवास’’ बड़ी दुखद दर्दनाक घटना : गुजरात में हुआ विमान हादसा लगभग 105 लोगों की मौत की आशंका, राहत बचाव कार्य ... किसानों से करीब 20 करोड़ की धोखाधड़ी! किसानो ने फरार व्यापारी उसके परिवार की थाने में की शिकायत कलेक्टर श्री जैन ने झाडपा, कायागांव, खेड़ा व भादूगांव का दौरा किया एक रोटी कम खाना मगर बेटियों को अच्छे संस्कार देना - विजयवर्गीय 15 जून से हरदा जिले मे गांव गांव किसान अधिकार यात्रा निकालेगे : मोहन विश्नोई Aaj ka rashifal: आज दिनांक 12 जून 2025 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे हरदा: डॉ. मीनाक्षी पटेल निलंबित, लगातार मिल रही थी शिकायतें !  हंडिया , नर्मदा नदी : मूंग खरीदी की जायज मांग को लेकर किसानों के समर्थन में युवा कांग्रेस ने किया जल...

हरदा: टिमरनी की एक स्व सहायता समूह चलाने वाली महिला हुई लापता: थाने में गुमशुदगी दर्ज, महिला ने व्हाट्सएप पर डाला स्टेट्स लगाया नेता और पत्रकार पर गंभीर आरोप, ! संभाग आयुक्त ने भ्रष्टाचार की शिकायतो पर खबरों को संज्ञान में लेकर जांच के दिए थे आदेश।

टिमरनी: बीते एक सप्ताह से  टिमरनी की एक स्व सहायता समूह चलाने वाली महिला पर भ्रष्टाचार अनियमितता के आरोप अखबारों की सुर्खिया रहे।। उसके बाद महिला बाल विकास विभाग और टिमरनी एसडीएम ने जॉच करवाई थी। जांच अभी चल ही रही है। लगातार प्रकाशित हो रही खबर के बाद नर्मदा पूरम संभाग आयुक्त ने भी इन खबरों की शिकायतो को संज्ञान में लेकर जांच के आदेश विभाग को दिए थे। इसी बीच अचानक स्व सहायता समूह चलाने वाली महिला गायब हो गई। उक्त महिला के पति ने कांग्रेस नेता और पत्रकार पर गंभीर आरोप लगाए।

टिमरनी थाने में गुमशुदगी रिपोर्ट दर्ज।

इधर स्व सहायता समूह चलाने वाली महिला अलका काले बीते 21 सितंबर से बिना बताए घर में ताला लगाकर चाबी पड़ोस में देकर कई चली गई।
इधर महिला का पति योगेश काले देवास में फर्नीचर का काम करता है। मां बीमार होने पर उज्जैन में भर्ती है। उसकी देखरेख कर रहा है। जब उसे पता चला कि उसकी पत्नी अलका काले का मोबाइल नही लग रहा था। उसे चिंता हुई घर आकर देखा तो ताला लगा हुआ था। आस पड़ोस तलाश करने पर महिला का कई भी पता नही चला। इसी बीच महिला ने उसके मोबाइल पर एक नेता और पत्रकार पर आरोप लगाते हुए स्टेट्स डाले है।

टिमरनी थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई।

दिनांक 21/05/2024 को सुबह करीबन 10/30 गुमशुदा हुई महिला। महिला का हुलिया रंग गोरा, चेहरा गोल कायम कर जांच में लिया गया। कद. 05 फीट 02 इच, साड़ी ब्लाउस पहने है।

सोशल मीडिया के स्टेटस,,

- Install Android App -

लापता होने के बाद महिला ने व्हाट्सएप पर स्टेटस पर डाला मेरी मौत का जिम्मेदार नेता और पत्रकार होगा! सोशल मीडिया पर स्टेट्स और महिला के पति ने वीडियो डालकर दोनो पर गंभीर आरोप लगाया।
इस मामले में टिमरनी के नेता ने महिला के आरोपों को झूठा बताया। बोले उनका उससे कोई लेना देना नही महिला ने एक शिकायत जमीन विवाद को लेकर की थी। उसने वो शिकायत खुद एसडीएम के पास जाकर वापस ले ली। मेरा उससे कोई लेना देना नही। पत्रकार स्वंत्रत है। वो खबरे लगा रहे।

वही महिला के पति ने  टिमरनी थाने में लिखित शिकायत आवेदन देते हुए कांग्रेस नेता पर जमीन विवाद का आरोप और उसके कहने पर पत्रकार द्वारा लगातार स्व सहायता समूह की झूठी खबर लगाकर प्रताड़ित करने पैसे मांगने की बात कही है।

इधर सूत्रों की माने तो महिला कई वर्षो से आंगन वाड़ी केन्द्र के स्व सहायता समूह चलाती है। सूचना के अधिकार में अनियमिता भ्रष्टाचार सामने आया है। उसी को लेकर लगातार खबरे चल रही थी। महिला बाल बिकास विभाग सहित संभाग आयुक्त की जांच चल रही है।
लगाए गए आरोप और चल रही विभागीय जांच की सही जांच रिपोर्ट आने पर ही सच्चाई सामने आ पायेगी। की कोन सही और कोन गलत है।  फिलहाल टिमरनी पुलिस भी महिला के लापता होने के बाद उसकी तलाश में जुट गई है। 

वही इस संबंध में महिला बाल बिकास अधिकारी संजय त्रिपाठी से चर्चा की गई । तो उन्होंने कहा कि महिला गायब है। इसकी जानकारी नहीं है। उन्होंने कहा कि अभी मीटिंग में व्यस्त हूं। बाद में काल करता हु।

Ladki Bahin Yojana Kist Not Received: ₹1500 की किस्त नही मिलने पर करे ये जरूरी काम