jhankar
ब्रेकिंग
खिरकिया में खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण कर नमूने लिये महर्षि ज्ञानपीठ के हिमाक्ष राठौर का राज्य स्तरीय खो-खो प्रतियोगिता के लिए चयन टिमरनी मंडी समिति की किसानों से अपील: अब उपज लेकर मंडी न आएं, 25 हजार क्विंटल की बंपर आवक से भरा मंड... जल संसाधन विभाग की कार्यपालन यंत्री ने हंडिया शाखा नहर संभाग की नहरों का किया निरीक्षण मदिरा के अवैध विक्रय व संग्रहण के विरूद्ध नर्मदा के तटीय क्षेत्रों में 9 प्रकरण दर्ज विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण-2027 के लिए राजनीतिक दलों की बैठक संपन्न कलेक्टर ने कलेक्ट्रेट की शाखाओं का किया औचक निरीक्षण आज कैसा रहेगा मप्र का मौसम  औद्योगिक क्षेत्र में दर्दनाक हादसा, टैंकर के नीचे आने से युवक की मौत जन्मदिन पर केक नहीं, मां नर्मदा के घाट की सफाई कर दिया सेवा का संदेश

Aaj Ka Rashifal: आज दिनांक 20/12/2023 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे | Horoscope for today 20 December 2023.

घर में मकड़ी का जाला लगा रहने से नकारात्मक ऊर्जा का वास रहता है।

कार्यो में रूकावटें आती रहती है एंव भाग्य के बल में कमी आती है। घर में मकड़ी का जाला लगा रहने से धन की स्थिति भी डावांडोल रहती है। इसलिए घर में मकड़ी का जला न लगा रहने दें। जानिए ज्योतिषाचार्य पंडित अतुल शास्त्री जी से आज का राशिफल –

- Install Android App -

  • मेष –
    आज शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। यात्रा में लाभ होगा। रुका हुआ धन वापस मिलेगा। आय के नवीन स्रोत बनेंगे। स्‍वास्‍थ्‍य नरम-गरम, प्रेम और संतान मध्‍यम है। व्‍यापारिक दृष्टिकोण से शुभ संकेत दिख रहे हैं। सूर्यदेव को जल अर्पित करते रहें। अच्‍छा होगा।
  • वृषभ –
    आज व्‍यापारिक सफलता का योग बन रहा है। कोर्ट-कचहरी में विजय के संकेत हैं। नौकरी-चाकरी की स्थ्‍िाति अच्‍छी रहेगी। स्‍वास्‍थ्‍य अच्‍छा है। प्रेम और संतान की स्थिति अच्‍छी दिख रही है। कुल मिलाकर यह अच्‍छी स्थिति है। कुल मिलाकर शुभ संकेत दिख रहा है। मां काली की अराधना करते रहें।
  • मिथुन –
    आज जोखिम से उबर चुके हैं। रुका हुआ काम चल पड़ेगा। प्रेम और संतान की स्थिति काफी अच्‍छी है। व्‍यापार भी पहले से बेहतर कहा जाएगा। शनिदेव की अराधना करते रहें।
  • कर्क – 
    आज चोट लग सकती है। किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। स्‍वास्‍थ्‍य मध्‍यम दिख रहा है। प्रेम और संतान की स्थिति पहले से अच्‍छी दिख रही है। व्‍यापार भी बेहतर हो रहा है। भगवान शिव का जलाभिषेक करें। शुभ होगा।
  • सिंह –
    आज जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। रोजी-रोजगार में तरक्‍की करेंगे। स्‍वास्‍थ्‍य, प्रेम, संतान पहले से बेहतर है। व्‍यापारिक दृष्टिकोण से कोई शुभ समाचार मिल सकता है। शनिदेव की अराधना करते रहें।
  • कन्‍या –
    आज शत्रुओं पर भारी पड़ेंगे। रुका हुआ काम चल पड़ेगा। बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा। स्‍वास्‍थ्‍य थोड़ा नरम-गरम रहेगा। प्रेम और संतान भी मध्‍यम है। व्‍यापार सही दिख रहा है। नीली वस्‍तु पास रखें।
  • तुला –
    आज भावनाओं में बहकर कोई निर्णय न लें। रोजी-रोजगार में तरक्‍की करते दिख रहे हैं। स्‍वास्‍थ्‍य आपका अच्‍छा है। प्रेम और संतान की स्थिति थोड़ी सी चिंताकारी है। व्‍यापार आपका अच्‍छा है। शनिदेव की अराधना करते रहें।
  • वृश्चिक –
    आज भूमि, भवन, वाहन की खरीदारी सम्‍भव है। थोड़ा सा गृहकलह दिख रहा है। स्‍वास्‍थ्‍य पहले से बेहतर है। प्रेम और संतान मध्‍यम है। व्‍यापार ठीक है। नीली वस्‍तु का दान करें।
  • धनु –
    आज पराक्रम रंग लाएगा। रोजी-रोजगार में तरक्‍की करेंगे। अपनों का साथ होगा। ऊर्जा का स्‍तर बढ़ा रहेगा। ये सकारात्‍मक ऊर्जा होगा। स्‍वास्‍थ्‍य मध्‍यम है। प्रेम, व्‍यापार बहुत बढ़िया है। लाल वस्‍तु पास रखें।
  • मकर –
    आज धन का आवक बढ़ेगा लेकिन कुटुम्‍बीजनों में थोड़ी कलह दिख रही है। पूंजी निवेश न करें। नुकसान की आशंका है। प्रेम, संतान, व्‍यापार सब बहुत बढ़िया है। मां काली की अराधना करते रहें।
  • कुंभ –
    आज सकारात्‍मक ऊर्जा का संचार होगा। आकर्षण के केंद्र बने रहेंगे। समाज में सराहे जाएंगे। प्रेम और संतान की स्थिति अच्‍छी है। व्‍यापार भी पहले से शुभ दिख रहा है। गणेश जी की अराधना करते रहें।
  • मीन –
    आज मानसिक रूप से परेशान हो सकते हैं।अज्ञात भय सताएगा। प्रेम और संतान से दूरी रहेगी। व्‍यापार भी करीब-करीब मध्‍यम दिख रहा है। भगवान शिव का जलाभिषेक करें। अच्‍छा होगा।

ज्योतिष सेवा केन्द्र, ज्योतिषाचार्य पंडित अतुल शास्त्री
09594318403/09820819501
email.panditatulshastri@gmail.com
www.Jyotishsevakendr.in.net