ब्रेकिंग
हरदा एसपी अभिनव चौकसे को उत्कृष्ट पुलिसिंग के लिए केंद्रीय मंत्री ने किया सम्मानित सावधान सावधान: इंदौर में कोरोना पॉजिटिव 3 महिलाओं की मौत, एक दिन में 12 नए केस युवा कांग्रेस की निर्वाचन प्रक्रिया में निर्विरोध नामांकित हुए पदाधिकारियों का हरदा विधायक डॉ. दोगने... निराश्रित गौवंश के आश्रय के लिये बनेंगे ‘‘कामधेनु निवास’’ बड़ी दुखद दर्दनाक घटना : गुजरात में हुआ विमान हादसा लगभग 105 लोगों की मौत की आशंका, राहत बचाव कार्य ... किसानों से करीब 20 करोड़ की धोखाधड़ी! किसानो ने फरार व्यापारी उसके परिवार की थाने में की शिकायत कलेक्टर श्री जैन ने झाडपा, कायागांव, खेड़ा व भादूगांव का दौरा किया एक रोटी कम खाना मगर बेटियों को अच्छे संस्कार देना - विजयवर्गीय 15 जून से हरदा जिले मे गांव गांव किसान अधिकार यात्रा निकालेगे : मोहन विश्नोई Aaj ka rashifal: आज दिनांक 12 जून 2025 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे

Aaj ka rashifal: आज दिनांक 8 मार्च 2025 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे।

वास्तु शास्त्र के अनुसार आपको कभी भी अपने घर की तिजोरी में मुफ्त में मिली चीजें, गहने और कपड़ों को नहीं रखना चाहिए‌अगर आप गलती से भी इन्हें अपने घर की तिजोरी में रख देते हैं तो ऐसे में आपको मां लक्ष्मी और भगवान कुबेर की कृपा से वंचित रहना पड़ता है‌।आपको अपनी तिजोरी में गहने, कपड़े, गैजेट्स और साज-श्रृंगार की चीजों को तिजोरी में नहीं रखना चाहिए। इन चीजों को रखने से सुख-समृद्धि में मि भी होने लगती है।

जानिए ज्योतिष गुरू पंडित अतुल शास्त्री जी से आज का राशिफल 

 

मेष

आज यात्रा, नौकरी व निवेश मनोनुकूल रहेंगे। रोजगार‍ मिलेगा। अप्रत्याशित लाभ संभव है। जोखिम न लें। धर्म के कार्यों में रुचि आपके मनोबल को ऊंचा करेगी। मिलनसारिता व धैर्यवान प्रवृत्ति जीवन में आनंद का संचार करेगी। कई दिनों से रुका पैसा मिल सकेगा।

 

वृष

आज बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे। यात्रा, नौकरी व निवेश मनोनुकूल रहेंगे। जोखिम न उठाएं। आज का दिन आपके लिए शुभ रहने की संभावना है। स्थायी संपत्ति में वृद्धि होगी। रोजगार के अवसर मिलेंगे। परिवार में खुशी का माहौल रहेगा।

 

मिथुन

आज मेहनत का फल मिलेगा। योजना फलीभूत होगी। धन प्राप्ति सुगम होगी। प्रतिष्ठा बढ़ेगी। कर्ज से दूर रहना चाहिए। खर्च में कमी होगी। कानूनी विवादों का निपटारा आपके पक्ष में होने की संभावना है। प्रतिष्ठितजनों से मेल-जोल बढ़ेगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

 

कर्क

आज विवाद से क्लेश होगा। फालतू खर्च होगा। पुराना रोग परेशान कर सकता है। जोखिम न लें। जीवनसाथी से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। विद्यार्थियों को परीक्षा में सफलता प्राप्ति के योग हैं। सावधानी व सतर्कता से व्यापारिक अनुबंध करें। दांपत्य जीवन अच्छा रहेगा।

 

सिंह

आज मेहनत का फल कम मिलेगा। कार्य की प्रशंसा होगी। धन प्राप्ति सुगम होगी। प्रसन्नता रहेगी। संतान की शिक्षा की चिंता समाप्त होगी। व्यापार-व्यवसाय लाभप्रद रहेगा। महत्व के कार्य को समय पर करें। व्यावसायिक श्रेष्ठता का लाभ मिलेगा।

कन्या

आज संपत्ति के कार्य लाभ देंगे। उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। प्रसन्नता रहेगी। प्रमाद न करें। धैर्य एवं शांति से वाद-विवादों से निपट सकेंगे। दुस्साहस न करें। नए विचार, योजना पर चर्चा होगी। स्वयं की प्रतिष्ठा व सम्मान के अनुरूप कार्य हो सकेंगे।

- Install Android App -

तुला

आज कुसंगति से हानि होगी। वाहन मशीनरी के प्रयोग में सावधानी रखें। वाणी प‍र नियंत्रण रखें, जोखिम न लें। परेशानियों का मुकाबला करके भी लक्ष्य को हासिल कर पाएंगे। व्यापारिक लाभ होगा। संतान के प्रति झुकाव बढ़ेगा। शिक्षा व ज्ञान में वृद्धि होगी।

 

वृश्चिक

आज किसी आनंदोत्सव में भाग लेने का मौका मिलेगा। बौद्धिक कार्य सफल रहेंगे। लाभ होगा। धन संचय की बात बनेगी। परिवार के कार्यों पर ध्यान देना जरूरी है। रुका कार्य होने से प्रसन्नाता होगी। आर्थिक सलाह उपयोगी रहेगी। कर्ज की चिंता कम होगी।

धनु

आज चोट व रोग से बचें। कानूनी अड़चन दूर होगी। धर्म-कर्म में रुचि रहेगी। प्रसन्नता रहेगी। क्रय-विक्रय के कार्यों में लाभ होगा। योजनाएं बनेंगी। उच्च और बौद्धिक वर्ग में विशेष सम्मान प्राप्त होगा। भाइयों से अनबन हो सकती है। अपनी वस्तुएं संभालकर रखें।

मकर

आज राजकीय सहयोग प्राप्त होगा। प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। व्यवसाय ठीक चलेगा। प्रमाद न करें। जायदाद संबंधी समस्या सुलझने के आसार बनेंगे। अनुकूल समाचार मिलेंगे तथा दिन आनंदपूर्वक व्यतीत होगा। नए संबंध लाभदायी सिद्ध होंगे।

कुंभ

आज व्यवसाय ठीक चलेगा। पुराने मित्र व संबंधियों से मुलाकात होगी। व्यय होगा। प्रसन्नता रहेगी। व्यापार में नए अनुबंध लाभकारी रहेंगे। परिश्रम का अनुकूल फल मिलेगा। परिजनों के स्वास्थ्य और सुविधाओं की ओर ध्यान दें।

 

मीन

आज व्यापार-व्यवसाय संतोषप्रद रहेगा। आपसी संबंधों को महत्व दें। अल्प परिश्रम से ही लाभ होने की संभावना है। खर्चों में कमी करने का प्रयास करें। अति व्यस्तता रहेगी। बुरी खबर मिल सकती है। दौड़धूप अधिक होगी। वाणी पर नियंत्रण रखें। थकान रहेगी।

 

ज्योतिष गुरू पंडित अतुल शास्त्री 

ज्योतिष सेवा केन्द्र 

09594318403/9820819501