jhankar
ब्रेकिंग
सिराली /हरदा : एनएसएस स्वयंसेवको ने ग्राम संपर्क से ग्रामीणों को किया सम्पर्क हरदा : छिदगांव जिला हरदा में बांसकारी उत्सव - 2026 का आयोजन 26 फरवरी को हरदा : नेशनल लोक अदालत के संबंध में अधिवक्तागण के साथ बैठक सम्पन्न हरदा : खनिज के अवैध परिवहन में शामिल 2 डम्पर जप्त हरदा : विद्युत से सुरक्षा के लिये ग्रामीणजन सावधानियॉ जरूर बरतें हरदा : आपराधिक गतिविधियों में लिप्त युनुस उर्फ कट्टू पर रासुका की कार्रवाई हरदा : राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान के तहत कबड्डी प्रतियोगिता 26 फरवरी को इंदौर: बाणगंगा में महिला ने निजी आवास में घुसकर हंगामा मचाया और खुद को चाकू मार डाला हंडिया : आगामी 27 अप्रैल को तहसीलदार को सौंपा जाएगा प्राथना पत्र,गौ सम्मान आह्नान अभियान में अभिषेक ... Big news : एकतरफा प्रेम मे आशिक ने स्टेज पर जाकर दुल्हन को मारी गोली 

आम आदमी पार्टी अब जल्द ही जिलों के अध्यक्षों की करेगी घोषणा

भोपाल। आम आदमी पार्टी एक बार फिर मैदान पकडऩे जा रही है। अगले साल नगर निगम चुनाव और उसके बाद विधानसभा चुनाव को देखते हुए जल्द ही जिलों के अध्यक्षों की घोषणा की जाएगी। इसकी शुरुआत भोपाल से की गई है, जहां वर्तमान अध्यक्ष की फिर से नियुक्ति की गई।

- Install Android App -

वैसे मध्यप्रदेश में आम आदमी पार्टी कुछ ही जिलों तक सीमित है। सिंगरौली में जरूर पार्टी की महापौर है और उन्हें ही प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है। पार्टी अब वर्तमान जिलाध्यक्षों के कामों का आकलन कर रही है और उसी के अनुसार नई नियुक्तियां की जाना है। आप ने भोपाल जिले की कमान हरीश पाठक को सौंपी है। प्रदेश प्रभारी जितेन्द्र सिंह तोमर ने भोपाल जिला अध्यक्ष पद पर उनकी नियुक्ति की घोषणा की है। इसके अलावा, महिला विंग की जिला अध्यक्ष निधि वर्मा को बनाया गया है। पार्टी के मीडिया प्रभारी मिन्हाज आलम ने बताया कि जल्द ही पूरे प्रदेश में जिला अध्यक्षों की नियुक्ति कर दी जाएगी। आम आदमी पार्टी मध्यप्रदेश में लगातार संगठन विस्तार पर काम कर रही है। इसी को देखते हुए जल्द ही नियुक्तियां की जाना है। प्रदेश प्रभारी तोमर ने कहा कि पार्टी आगामी सारे चुनाव पूरे दमखम से लड़ेगी और निश्चित ही प्रदेश की जनता हमें भरपूर आशीर्वाद देगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश में विकल्पिक राजनीति की शुरुआत हो चुकी है। केजरीवाल मॉडल को पूरे देश की जनता पसंद कर रही है। हमारा लक्ष्य मध्यप्रदेश में शिक्षा, स्वास्थ्य, बिजली, पानी, रोजगार जैसे मुद्दों पर दिल्ली और पंजाब की तर्ज पर ऐतिहासिक बदलाव लाने का है।