jhankar
ब्रेकिंग
संडे स्पेशल  : सावधान सावधान पुराना मोबाइल बेचा तो हो सकता है बड़ा नुकसान नर्मदापुरम एसपी दीपक शुक्ला रविवार को सिवनी मालवा थाने पहुंचे, थाने का किया निरीक्षण वर्तमान में देश का लोकतंत्र खतरे में है : आशुतोष कोठारी  इंदौर VIP इलाके में बड़ी चोरी  मुरम खनन में नियमों की अनदेखी पड़ी भारी, 9.22 करोड़ का जुर्माना! पैकेज्ड पानी में बैक्टीरिया का दावा, एक बैच बाजार से हटाया गया - कंपनी ने जांच पर उठाए सवाल खुशी की यात्रा मातम में बदली - रामगढ़ हाईवे पर बड़ा हादसा, 13 श्रद्धालुओं की मौत वन ग्राम से राजस्व ग्राम संपरिवर्तन हेतु लगाए गए कैंप का एसडीएम विजय राय ने किया निरीक्षण 33% महिला आरक्षण को लेकर MP कांग्रेस अलर्ट - हर सीट से मांगे 5-5 महिला चेहरों के नाम, 2 दिसंबर को भो... भिलाड़िया कला में घर-घर जाकर हुआ लार्वा सर्वे,

नासिक में हादसा: कुएं में जा गिरी कार, एक ही परिवार के 6 बच्चों सहित 9 लोगों की मौत

नासिक। महाराष्ट्र के नासिक जिले से एक अत्यंत हृदयविदारक घटना सामने आई है, जहां एक कार के अनियंत्रित होकर सड़क किनारे कुएं में गिर जाने से नौ लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। मृतकों में एक ही परिवार के छह मासूम बच्चे भी शामिल हैं, जिससे पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है। पुलिस द्वारा शनिवार को दी की गई जानकारी के अनुसार, यह भीषण दुर्घटना शुक्रवार रात करीब 10 बजे डिंडोरी शहर के शिवाजी नगर इलाके में हुई।

- Install Android App -

मिली जानकारी के मुताबिक, पीड़ित लोग डिंडोरी तालुका के इंदौर गांव के रहने वाले दरगुडे परिवार के सदस्य थे। वे सभी एक शादी समारोह में शामिल होने के बाद अपनी मारुति एक्सएल 6 कार से घर लौट रहे थे। खुशियों भरे माहौल से लौटते समय किसी को इस अनहोनी का अंदाजा नहीं था। कार्यक्रम स्थल के पास ही कार अचानक अनियंत्रित हो गई और सीधे गहरे कुएं में जा गिरी।

हादसे की सूचना मिलते ही राहत और बचाव कार्य शुरू किया गया। आधी रात के करीब दो क्रेनों और कुशल तैराकों की कड़ी मशक्कत के बाद कार और उसमें फंसे लोगों को बाहर निकाला जा सका, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। मृतकों की पहचान 32 वर्षीय सुनील दत्तु दरगुडे, उनकी पत्नी रेशमा, आशा अनिल दरगुडे (32) और परिवार के छह बच्चों के रूप में हुई है। इन बच्चों में 7 से 14 वर्ष की आयु की पांच लड़कियां और 11 साल का एक लड़का शामिल है। पुलिस ने बताया कि सभी शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए डिंडोरी के सरकारी अस्पताल भेज दिया गया है। एक ही परिवार के इतने सदस्यों और बच्चों की मौत से गांव में मातम पसरा है। फिलहाल पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि हादसा वाहन की तकनीकी खराबी के कारण हुआ या चालक के संतुलन खोने की वजह से। मामले की गहन जांच जारी है।