jhankar
ब्रेकिंग
0 से 5 वर्ष तक के सभी बच्चों के आधार कार्ड बनवाएं आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम के तहत विभिन्न गतिविधियों का हुआ आयोजन अनुसूचित जाति जनजाति संगठनों के कार्यकर्ताओं ने बाबा साहेब की मूर्ति लगाने के लिए एसडीएम को सौंपा ज्... प्रवासी मजदूर के दिव्यांग बच्चे को मिली निःशुल्क ट्राईसिकल खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने जलाराम किराना से लिया सोयाबीन ऑयल का नमूना खुशियों की दास्तां : पीएमएफएमई योजना से आत्मनिर्भर बने खिरकिया के युवा उद्यमी देवेश मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत 4 अक्टूबर को मगरधा में लगेगा शिविर 2 अक्टूबर को कृषि उपज मण्डी में नीलामी कार्य बंद रहेगा आज का सुविचार - MakdaiExpress24 शहर की सफाई व्यवस्था चरमराई, कांग्रेसियों ने एसडीएम विजय राय को सोफा ज्ञापन 

आगरा-मुंबई हाईवे जाम: भेरू घाट से मानपुर तक 25 KM लम्बी कतार, 7 घंटे फंसे रहे हजारों वाहन घाट सेक्शन में थमा ट्रैफिक, यात्री परेशान

मकडा़ई एक्सप्रेस 24 इंदौर।मध्य प्रदेश के आगरा-मुंबई नेशनल हाईवे NH-52 पर बुधवार को भेरू घाट से मानपुर तक करीब 25 किलोमीटर तक वाहनों की लंबी कतार लग गई। घाट के ढलान वाले हिस्से में ट्रैफिक अचानक रुक जाने से हाईवे पर जाम लग गया। यह जाम लगभग 7 घंटे तक चला, जिसके कारण बस, ट्रक और कार सहित हजारों वाहन सड़क पर खड़े रहे।

भोजन-पानी के बिना फंसे यात्री

लंबे समय तक गाड़ियां न चलने से यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। बसों और मालवाहक वाहनों में सवार लोग घंटों तक एक ही जगह फंसे रहे। इस दौरान कई यात्रियों के पास खाने-पीने का सामान खत्म हो गया। गर्मी में बच्चे, बुजुर्ग और महिला यात्रियों को पीने के पानी और शौचालय जैसी बुनियादी सुविधाओं की कमी से दिक्कत हुई।

हादसे और खराबी बनी जाम की वजह

स्थानीय लोगों के अनुसार, भेरू घाट का ढलान वाला इलाका भारी वाहनों के लिए संवेदनशील माना जाता है। यहां अक्सर किसी ट्रक के ब्रेक फेल होने या छोटे-मोटे हादसे के बाद ट्रैफिक रुक जाता है। इस बार भी घाट सेक्शन में वाहनों की आवाजाही बाधित होने से हाईवे पर जाम की स्थिति बन गई और यातायात पूरी तरह प्रभावित हुआ।

- Install Android App -

पुलिस ने कड़ी मशक्कत से खुलवाया मार्ग

सूचना मिलने पर मानपुर थाना पुलिस और ट्रैफिक विभाग की टीम तुरंत मौके पर पहुंची। क्रेन की मदद से खराब वाहनों को सड़क से हटाया गया। जाम को जल्दी खोलने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया। करीब 7 घंटे की मेहनत के बाद वाहनों को धीरे-धीरे निकाला गया और हाईवे पर आवागमन सामान्य किया गया।

यात्रियों के लिए जरूरी टिप्स

1. वाहन जांच जरूरी : घाट सेक्शन में सफर से पहले ब्रेक, क्लच और इंजन की जांच कर लें।

2. वैकल्पिक मार्ग : जाम की सूचना मिलने पर बगड़ी-मांडव फाटा या पुराना घाट मार्ग इस्तेमाल करें।

3. सफर की तैयारी : गर्मियों में सफर के दौरान पर्याप्त पानी, सूखा भोजन और जरूरी दवाएं साथ रखें।