jhankar
ब्रेकिंग
Aaj Ka Rashifal: आज दिनांक 11 मार्च 2026 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे धर्मध... नर्मदापुरम: धरमकुंडी ब्रिज पर भीषण सड़क हादसा, अनियंत्रित बाइक डिवाइडर से टकराई, युवक की मौत भोपाल में गंदे पानी की सप्लाई से हड़कंप, नलों से निकल रहे कीड़े शराब के नशे में युवक ने लहराया असलहा, बगल से गुजर रही युवती को लगी गोली, मौत भोजशाला सर्वे में सामने आई बड़ी बात, शिलालेखों के अक्षर मिटाने के प्रमाण मिलने का दावा मध्य प्रदेश में पेट्रोल, डीजल और LPG सप्लाई पर सरकार की पैनी नजर मंत्री परमार ने चित्रकूट स्थित पंचवटी घाट पर किया श्रमदान शिक्षक की बेटी को मिली साइकिल, जिम्मेदारों के बयान आपस में टकराए नवजात लाड़ली बालिका शिशुओं व कार्यरत महिला कुलियों का हुआ सम्मान हरदा : श्रीराम फायनेंस कम्पनी की लोन की राशि नहीं चुकाने पर सिराली के सैयद जुनेद अली को न्यायालय ने ...

कृषि वैज्ञानिकों ने फसलों के बचाव के लिये किसानों को दी सलाह

हरदा / कृषि विज्ञान केन्द्र के वैज्ञानिकों ने वर्तमान मौसम को ध्यान में रखते हुए किसानों को सलाह दी है कि गेहूं की फसल पर धब्बे या झुलसे हुए पीले लक्षण पत्तियों पर दिखाई दे तो यह जड़ माहो या फंगस का प्रभाव हो सकता है। कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक डॉ. ओ.पी. भारती ने सलाह दी है कि इसके नियंत्रण के लिये टेबुकोनाजोल सल्फर 400 ग्राम प्रति एकड़ और इमिडाक्लोप्रिड 17.8 प्रतिशत 50 मिलीलीटर प्रति एकड़ की दर से छिड़काव करें। चने की फसल में फूल आने से पहले एन.पी.के का प्रति किलोग्राम प्रति एकड़ कि दर से छिड़काव करें, जिससे उत्पादन में वृद्धि होगी।

- Install Android App -

कृषि विज्ञान केंद्र प्रमुख डॉ. संध्या मुरे ने किसानों से आग्रह किया है कि फसल की सतत निगरानी करते रहे। फसलों में कीट-रोग संबंधी समस्या पर केंद्र के वैज्ञानिक डॉ. ओम प्रकाश भारती अथवा डॉ मुकेश कुमार बंकोलिया से सलाह लेकर ही अनुसंशित दवा एवं मात्रा का उपयोग करें। उन्होने कहा कि इसे व्हाट्सएप अथवा वीडियो कॉल के माध्यम से भी बताया जा सकता है। साथ ही कृषि विज्ञान केंद्र पर मिट्टी सहित पौधा लाकर भी दिखाया जा सकता है। उन्होने बताया कि तापमान मे गिरावट को देखते हुए पाले की संभावना है। अतः 3-4 डिग्री से कम तापमान होने पर फसलों को पाले से बचाने के लिये खेतों की पश्चिमी मेढों पर अर्धरात्री के बाद धुआँ कर तापमान बढ़ायें