jhankar
ब्रेकिंग
हरदा : बदलते मौसम में खान-पान का रखें विशेष ध्यान, लू से बचें हरदा : स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं के लिए चेक मीटर हेतु ऑनलाइन सुविधा उपलब्ध हरदा : दिव्यांगजन चिन्हांकन हेतु आयोजित विशेष स्क्रीनिंग शिविरों का हुआ समापन हरदा : नेशनल लोक अदालत में कुल 462 लंबित प्रकरणों का हुआ निराकरण Narmdapuram : NFSA के तहत पात्र परिवारों को दो माह का अग्रिम राशन लोक अदालत का उद्देश्य समाज मे आपसी भाईचारे की स्थापना करना है___जिला न्यायाधीश तबस्सुम खान बिग न्यूज : थाना रहटगाँव तीन नाबालिग बालिकाओ को किया बरामद , आरोपी गिरफ्तार ! हंडिया : हंडिया में स्वच्छता के नाम पर कार्रवाई, 50 से 250 रुपये जुर्माने से दुकानदारों में नाराजगी;... गणगौर लोक उत्सव में सामूहिक झालरिया देना लोक परंपरा, भक्ति और समरसता का अद्भुत संगम होता है – अशोक ग... हरदा : कलेक्टर ने मुख्यमंत्री डॉ. यादव के प्रस्तावित कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा की

हरदा : बदलते मौसम में खान-पान का रखें विशेष ध्यान, लू से बचें

हरदा : मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एच.पी. सिंह ने आमजनों को सलाह दी है कि वे बदलते मौसम में खान-पान का ध्यान रखें। ताजा और हल्का भोजन ही खाएं, जंक फूड खाने से बचें, पानी अधिक मात्रा में पिएं, फलों का सेवन करें, चाय, कॉफी, गैस वाले पेय पदार्थों का सेवन नहीं करें, लू से बचें गर्मियों में बाहर घूमने जाएं तो अपना विशेष ध्यान रखें,

पीने का पानी, जूस साथ रखें और हाइड्रेटेड रहें, पतले, ढीले सूती वस्त्र पहनें, अपने सिर को छाते, टोपी, तौलिया आदि से ढक लें, ताकि धूप के सीधे संपर्क में आने से बचा जा सके, नंगे पांव बाहर न निकलें, अपना ध्यान रखें, लू से बचें।

उन्होने बताया कि लू लगने के कारण होने वाली बीमारियों से बचा जा सकता है यदि आप या कोई भी अन्य व्यक्ति लू के कारण होने वाले तनाव के लक्षणों का अनुभव करता है, तो तत्काल चिकित्सक से संपर्क करें।

लू लगने के संकेत

- Install Android App -

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सिंह ने बताया कि लू लगने के कारण होने वाली बीमारियों से बचा जा सकता है यदि आप या कोई भी अन्य व्यक्ति लू के कारण होने वाले तनाव के लक्षणों का अनुभव करता है तो तत्काल चिकित्सक से संपर्क करें। उन्होने बताया कि चक्कर आना, जी मिचलाना, अत्यधिक प्यास लगना, पेशाब कम होना, सिरदर्द, हॉफना और दिल की धड़कन तेज होना आदि लक्षण लू लगने के संकेत होते है।

डिहाइड्रेशन के लक्षण

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सिंह ने बताया कि डिहाइड्रेशन अर्थात निर्जलीकरण के लक्षण सांस लेने में तकलीफ, होंठ सूखना या खून आना, स्किन ड्राई होना, सिर दर्द, सुस्ती और थकान, एकाग्रता में कमी, कब्ज, सांस में बदबू आना, मांसपेशियों में दर्द, पेशाब कम होना या उसका रंग बदलना, शरीर में पानी की कमी होने पर होती है।

यह स्थिति तब पैदा होती है, जब शरीर से निकलने वाले पानी की मात्रा दिनभर में ली जाने वाली पानी की मात्रा से अधिक हो जाती है। व्यक्ति विशेष और शरीर में पानी की मौजूदगी के आधार पर समस्या की गंभीरता कम या ज्यादा हो सकती है। डिहाइड्रेशन अर्थात निर्जलीकरण से बचाव के उपाय लिये तरबूज, खरबूज, संतरा जैसे रसदार फल अधिक मात्रा में खाएं,

ओरआरएस का घोल पिएं, नींबू पानी, छाछ, आम पन्ना, नारियल पानी या फ्रेश जूस पिएं, घर से बाहर निकलते वक्त पानी की बोतल साथ में लेकर जाएं, लगातार पानी पीते रहें, चाय-कॉफी अथवा गर्म पेय का सेवन करने से बचें।