jhankar
ब्रेकिंग
खातेगांव तहसील में सोयाबीन पर पीला मोजेक का खतरा, किसान चिंतित - कृषि विभाग ने दी रोकथाम की सलाह हनुमान खड़े, भक्त अड़े! 9 दिन से प्रशासन की परीक्षा जारी, बैरिकेडिंग के बीच गूंजी महाआरती स्मार्ट मीटर के बाद बढ़े बिजली बिल, जनसुनवाई में पहुंच रही शिकायतों की भरमार आज का सुविचार - 9 सितंबर 2026 "जो समय को समझ लेता है, वह जीवन को समझ लेता है।" हरदा जिला अस्पताल में पति ने लगाए गंभीर आरोप, दर्द से चीखने-चिल्लाने का दावा; CMHO बोले—“बिना बेहोश ... आज 9 सितंबर 2026 को मध्य प्रदेश का मौसम - हरदा, नर्मदापुरम, बैतूल, देवास, खंडवा में भारी बारिश का ये... पॉलिटेक्निक में 39 खाली सीटों पर मिलेगा एडमिशन का मौका छोटी हरदा में अवैध शराब बिक्री के खिलाफ ग्रामीण एकजुट, प्रशासन से कार्रवाई की मांग पिछले 3 दिन में सोना-चांदी के भाव की तुलना 19 सितंबर को इंदौर में राहुल गांधी का 'छात्रों की गूंज'

Viral Post “क्यों ये देश तेरे बाप का है” लोकसभा चुनाव के नतीजों पर अभिनेता अली गोनी की पोस्ट आ रहे कमेंट

मकड़ाई एक्सप्रेस 24 सोशल मीडिया : सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर आमजन के साथ बडे़ बडे़ सेलिब्रेटी भी एक्टिव रहते है। सभी के एक्स हैंडल, इंस्टाग्राम, फेसबुक, यूटयूब आदि पर एकाउंट बने हुए हैं। आए दिन ये अपने फिल्मों को लेकर कुछ न कुछ पोस्ट कर प्रशंसकों को अपने से जोड़े रखते हैं।कई बार इनकी पोस्ट पर यूजरों के कमेंट बहुत ही गंभीर और उलझाने वाले भी होते हैं विवाद की स्थितियां भी बनती हैं। ऐसे ही एक मामलें ये है मोहब्बतें फिल्म के अभिनेता अली गोनी सोशल मीडिया पर एकांउट पर तीखे कमेंट आए जिसका उन्होने सार्थक जबाब दिया। हुआ यह कि गोनी हमेशा सोशल मीडिय पर एक्टिव रहते हैं। देश में कई मुद्दों पर वह रिएक्ट करते हैं। अभी उन्होने लोकसभा चुनाव 2024 के नतीजो के लेकर भी टवीट किया था। इसी दौरान उनकी पोस्ट पर एक यूजर तीखी टिप्पणी कर दी।

तू इतना खुश क्यों लग रहा है –

- Install Android App -

हुआ यूं कि टविटर पर गोनी अली ने लिखा था कि दोनों पक्ष को इस बार 200 के पार सीटें मिली हैं ऐसा लगता है अब दोनों के बीच कड़ा मुकाबला होने वाला है, इनमें से कोई भी जीत जाए, उम्मीद सिर्फ यही है कि हमारे देश का भला होना चाहिए जय हिंद इसके बाद अली की इस ट्वीट पोस्ट के नीचे एक यूजर ने उन्हें ट्रोल करने की कोशिश करते हुए लिखा पर मुल्ले तू इतना खुश क्यों लग रहा है। इस पर अली ने कि तरफ से भी जबाब दिया गया।

क्यों ये देश क्या तेरे बाप का है –

अली ने इस ट्रोलर को जवाब दिया कि क्यों ये देश क्या तेरे बाप का है, जो सिर्फ तू ही इस रुझान को देखकर खुश हो सकता है। बिना चेहरे के भाई या बहन जो भी आप है। अभिनेता अली के इस जवाब के बाद उनके प्रशंसको ने तारीफ की हैं उन्होने कहा कि आपने सही जबाब दिया हैं। लोग अक्सर धर्म और जाति की आढ़ लेकर इसी प्रकार से तीखे कमेंट कर विवाद की स्थितियां पैदा कर सकते है। उनके एक प्रशंसक ने कहा कि भाई आपने सही जवाब दिया है|

( नोट:- मकड़ाई एक्सप्रेस 24, धर्म – जाति को लेकर की गई किसी भी प्रकार पोस्ट का समर्थन नही करते है)