jhankar
ब्रेकिंग
हंडिया : अमावस्या की पूर्व संध्या पर पागल बाबा आश्रम घाट पर सजी भक्ति की अनुपम छटा, महाआरती एवं दीपद... मध्यप्रदेश शिक्षक संघ की जिलास्तरीय बैठक संपन्न सिविल लाइन पुलिस को मिली बड़ी सफलता, दो लाख कीमत की अवैध मादक पदार्थ (एमडी) ड्रग्स के साथ युवक गिरफ्... हंडिया : भमोरी में महिला ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, पति मजदूरी पर गया था! पढ़िए पूरी खबर विस्तार स... सिविल लाइन पुलिस को मिली बड़ी सफलता, दो लाख कीमत की अवैध मादक पदार्थ (एमडी) ड्रग्स के साथ युवक गिरफ्... बैराज डेम में काम करने वाले मजदूर की पत्नी ने अज्ञात कारणों से लगाई फांसी, पुलिस जांच में जुटी। सिवनी मालवा : नर्मदा लाइन बार-बार टूटने से हाहाकार, 2 दिन से पानी को तरसे लोग समान नागरिक संहिता विषय पर गठित उच्च स्तरीय समिति की बैठक आयोजित सुझाव एवं परामर्श प्राप्त किये गये हरदा में जनकल्याणकारी शिविरों में लगेगी यूसीसी हेल्प डेस्क श्रवण एवं वाक् बाधित दिव्यांगजन हेतु राज्यव्यापी ’’अनुगूंज’’ विशेष विधिक साक्षरता शिविर का हुआ आयोजन

इंटरनेट बंद होने की आशंका के बीच बड़ी खबर: 100, 200, 500 के नए नोट बाजार में आने वाले!

नर्मदापुरम। अमरीका और ईरान के बीच चल रहे तनाव का असर वैश्विक अर्थव्यवस्था पर पड़ रहा है, लेकिन भारत में करंसी पेपर बनाने वाली नर्मदापुरम स्थित प्रतिभूति कागज कारखाना (एसपीएम) ने उत्पादन बढ़ाकर स्थिति संभालने का संकेत दिया है। एसपीएम ने निर्धारित लक्ष्य से अधिक करंसी पेपर तैयार किया है, जिससे जल्द ही 100, 200 और 500 रुपए के नए नोट बाजार में उपलब्ध हो सकेंगे। इससे आमजन और व्यापारियों को लेनदेन में सुविधा मिलेगी। एसपीएम देश का प्रमुख करंसी पेपर कारखाना है, जहां नोटों के लिए कागज तैयार किया जाता है।

7 मीट्रिक टन करंसी पेपर तैयार
पहले भी किल्लत के समय यहां 10 और 20 रुपए के नोटों के लिए कागज तैयार किया था। अब 100, 200 और 500 रुपए के नोटों के लिए कागज का उत्पादन किया गया है। एसपीएम ने 31 मार्च 2025 से 31 मार्च 2026 के बीच 7 मीट्रिक टन करंसी पेपर तैयार किया है, जबकि लक्ष्य 6 मीट्रिक टन का था। प्रबंधन और कर्मचारियों के बेहतर तालमेल से यह संभव हुआ। नए वित्तीय वर्ष के लिए उत्पादन जारी है। इंटरनेट सेवाएं प्रभावित होने की आशंका के बीच नकद लेनदेन में ये नए नोट सहायक होंगे।

- Install Android App -

सबसे अधिक चलन में 100 का नोट
विशेषज्ञों के अनुसार, 500 रुपए के नोट के बाद सबसे अधिक उपयोग 100 रुपए के नोट का होता है। इसके बाद 200 रुपए के नोट का स्थान आता है। इसी कारण एटीएम में 500, 100 रुपए के नोट अधिक रखे जाते हैं।

अर्थव्यवस्था को मिल रही मजबूती
प्रतिभूति कागज कारखाना एसपीएम देश की महत्वपूर्ण इकाई है। इसी कारखाने ने 1000 रुपए के नोट का कागज तैयार किया था। साथ ही पासपोर्ट पेपर, स्टांप पेपर निर्माण में भी आत्मनिर्भरता का आधार बना है।