jhankar
ब्रेकिंग
हरदा: टिमरनी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 927 ग्राम गांजा के साथ युवक गिरफ्तार हरदा में एम्बुलेंस व्यवस्था पर गंभीर सवाल: करोड़ों के जिला अस्पताल का क्या फायदा, जब समय पर नहीं पहु... हरदा: कॉलेज छात्रा का घर के आंगन में अधजला शव मिलने से सनसनी, पुलिस जांच में जुटी ₹19 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों दबोचा गया रोजगार सहायक, लोकायुक्त का बड़ा ट्रैप ऑपरेशन MP के 82 लाख किसानों के खातों में आए ₹3,300 करोड़ , सीएम ने खंडवा से की राशि ट्रांसफर मूंग खरीदी आंदोलन: हरदा में पुलिस अलर्ट, जिले की सीमा पर रोके गए किसान नेता, पुलिस अभिरक्षा में रखा हरदा में बेखौफ चोरों का आतंक: किसान के घर 60 लाख की चोरी, सोते रहे परिजन... CCTV में कैद हुआ चोर, पु... पंजाब: भाजपा दफ्तर पर फेंका बम, सियासी घमासान तेज जम्मू-कश्मीर FES भर्ती पेपर लीक मामला: ACB ने 12 और लोगों को किया गिरफ्तार, नेटवर्क खंगालने में जुटी... मप्र मे रक्षक ही असुरक्षित है पुलिस पर हो रहे हमले ड्रिंक एंड ड्राइव चेकिंग में नशेडी़ वाहन सवार युव...

बेटे के सामने आंगनवाड़ी कार्यकर्ता की हत्या !  सिविल लाईन थाना क्षेत्र का मामला

क्षेत्र मे लगातार गम्भीर अपराधिक घटनाएं हो रही है। 2 दिन पूर्व भी क्षेत्र मे 2 पूर्व सरपंचो की हत्या कर दी और आज आंगनवाडी कार्यकर्ता की हत्या कर दी । लोगो का कहना मामला पुरानी रंजिश का हो सकता है।

मकड़ाई एक्सप्रेस 24 छत्तीसगढ़ ।प्रदेश के बीजापुर जिले के तिम्मापुर गांव में अज्ञात लोगों ने महिला आंगनवाड़ी कार्यकर्ता की हत्या कर दी इसके बाद से क्षेत्र में दहशत का माहौल बना हुआ है क्योंकि 2 दिन पूर्व ही दो पूर्व सरपंचों की हत्या की थी।

- Install Android App -

इधर पुलिस की जांच मे अभी हमलावरों का पता नहीं चला है, लेकिन माना जा रहा है कि यह नक्सलियों की हरकत है।

पुलिस ने बताया कि महिला की पहचान जिले के तिम्मापुर गांव की आंगनबाड़ी कार्यकर्ता लक्ष्मी पद्दम के रूप में हुई। अब तक की पुलिस की पड़ताल के मुताबिक, महिला अपने घर पर बेटे के साथ थी। तभी अज्ञात लोग घर में घुसे और धारदार हथियारों से हमला कर दिया। लक्ष्मी को पहले भी धमकी मिली थी।

पुलिस को पूछताछ मे पता चला है कि आपसी रंजिश का मामला है। वही गांव मे लगातार हो रही हत्या के पीछे नक्सलियो का हाथ होने से इंकार नही किया जा सकता है ।