ब्रेकिंग
बड़ी खबर हंडिया/बनासकांठा: हंडिया से बनासकांठा, गुजरात कार्य करने गए थे कुल 13 लोग, 8 की हुई मौत, गु... जयपुर: आन लाइन ट्रेडिंग के नाम पर 74 लाख साइबर की ठगी सायबर ठग को महाराष्ट्र से किया गिरफ्तार पुलिस... सरसों उपार्जन के लिये 7 केन्द्र बनाये गये, किसान स्लॉट बुक कराएं हरदा जिले में हर्षोल्लास के साथ मनाई गई निषादराज जयंती हंडिया: भविष्य से भेंट कार्यक्रम के तहत विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करने जन अभियान परिषद हरदा प्रमु... जल गंगा संवंर्धन अभियान के तहत 24. 70 लाख का तालाब का भूमि पूजन भाजपा जिलाध्यक्ष भानु भूरिया ने किया घिब्ली का चक्कर बाबू भाई - राकेश यादव गोल्डी की कलम से  कट, कॉपी, पेस्ट – असल ज़िंदगी का नया सच ● बनासकांठा ब्लास्ट - नियमों की अनदेखी धमाके और डेढ़ दर्जन लोगों की मौत पर उठते आमजन के मन में सवाल, ... टिमरनी: पुलिस टीम को मिली बडी सफलता 07 पेटी अवैध शराब सहित आरोपी युवक को किया गिरफ्तार अगर बिल नही लाते तो वक्फ की संपत्ति होता संसद भवन- किरेन रिजिजू! संसद मे विरोधियो को जमकर लगाई लताड़

पत्नि प्रेमी के साथ भागी : गुस्से में सिरफिरे पति ने प्रेमी के मकान पर चलाया बुलडोजर : बुलडोजर चलाने के दौरान अन्य 6 मकान भी हुए क्षतिग्रस्त पुलिस ने किया मामला दर्ज ! 

मकड़ाई एक्सप्रेस 24 गुजरात।बुलडोजर सुनते ही यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ याद आ जाते जहां अपराधियो की अवैध संपत्तियों पर बुलडोजर चलवाते।मगर कभी किसी पति को देखा जो पत्नि के आशिक के मकान पर बुलडोजर की कार्यवाही की हो। ये सुनने पर अविश्वसनीय है मगर सच है। गुजरात में पति ने अपनी पत्नि के प्रेमी के साथ भाग जाने पर नाराज पति ने पत्नि के प्रेमी के घर पर बुलडोजर चला दिया।

जानकारी के मुताबिक, आणंद जिले में स्थित अंकलाव तालुका की एक शादीशुदा महिला अपने प्रेमी महेश फुलमाली के साथ भाग गई। महेश फुलमाली पहले से तलाकशुदा है और जंबूसर तालुका के करेली गांव का निवासी है। जब महिला के पति और ससुराल वालों को इस घटना की जानकारी मिली, तो उन्होंने महेश फुलमाली के घर जाकर उसकी परिवार को धमकाया और दो दिन में उसे पेश करने की मांग की।

बुलडोजर लेकर पहुंचे

- Install Android App -

शुक्रवार रात करीब 9 बजे महिला के परिजन बुलडोजर लेकर पहुंचे और महेश फुलमाली तथा उसके रिश्तेदारों के छह मकानों को आंशिक रूप से गिरा दिया। इनमें शेड, टॉयलेट ब्लॉक और अलग से बने कमरे शामिल थे. घटना के दौरान, जब फुलमाली के परिवार ने पुलिस को सूचना दी, तो आरोपी मौके से फरार हो गए।

पुलिस ने 5 आरोपी किए गिरफ्तार

शनिवार को महेश फुलमाली की मां मधु की शिकायत पर पुलिस ने महिला के परिवार के 5 सदस्यों और बुलडोजर ऑपरेटर महेंद्र जाधव को गिरफ्तार कर लिया।आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की कई धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। महिला के परिजनों का दावा है कि उन्होंने केवल अवैध निर्माण तोड़ा और यह कार्रवाई गांव के सरपंच व उपसरपंच की मौजूदगी में की गई।