jhankar
ब्रेकिंग
नाबालिग छात्रा से किया दुष्कर्म,वीडियो वायरल करने की धमकी ! छात्र संगठन से जुड़े फरार आरोपी आशुतोष प... Harda से बड़ी खबर: हरदा के आरटीआई कार्यकर्ता आनंद जाट पर प्राणघातक हमला। निजी हॉस्पिटल में भर्ती। दे... इंदौर के खजराना मंदिर के पुजारी परिवार पर दहेज प्रताड़ना का आरोप कलेक्टर से मिलने के लिए पूरे दिन बैठी रही जिला पंचायत अध्यक्ष उज्जैन में अवैध निर्माणों पर UDA की बड़ी कार्रवाई, 16 इमारतें बुलडोज़र से ध्वस्त ग्वालियर नगर निगम ने संपत्ति कर पर 50% छूट की घोषणा की नई गाइडलाइन के तहत प्रदेश में LPG गैस सिलेंडर वितरण, कोटा निर्धारित पेट्रोल और डीजल संकट की अफवाह से हड़कंप: रतलाम में भारी भीड़ और विवाद मिडिल ईस्ट तनाव के बीच सोना-चांदी के भाव में गिरावट खेती किसानी : ग्रीष्मकालीन मूंग सिंचाई हेतु 27 मार्च से हरदा में आयेगा तवा नहर का पानी

एशेज टेस्ट : स्मिथ के शतक से ऑस्ट्रेलिया ने बनाये सात विकेट पर 518 रन

सिडनी। कप्तान स्टीव स्मिथ के नाबाद शतक से ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम ने इंग्लैंड के खिलाफ पांचवें और अंतिम एशेज टेस्ट में बढ़त हासिल कर ली है। तीसरे दिन का खेल समाप्त होने के समय तक ऑस्ट्रेलिया ने पहली पारी में 7 विकेट पर 518 रनों का विशाल स्कोर बनाया। दिन का खेल समाप्त होने के समय स्मिथ 124 और ब्यू वेबस्टर 42 रन बनाकर खेल रहे थे। वहीं इंग्लैंड की टीम अपनी पहली पारी में 384 रनों पर आउट हुई थी। इस प्रकार पहली पारी के आधार पर मेजबान टीम को 134 रनों की बढ़त मिल गयी है। ऑस्ट्रेलिया ने दूसरे दिन के 6 विकेट पर 377 से आगे खेलना शुरु किया। स्मिथ ने अच्छी बल्लेबाजी कर एक छोर संभाले रखा। उनके साथ बल्लेबाजी कर रहे कैमरन ग्रीन 37 रन पर आउट हुए। इसके बाद स्मिथ बल्लेबाजी करते रहे। उन्होंने 110वें ओवर में 166 गेंदों में अपना 37वां टेस्ट शतक लगाया।

- Install Android App -

इसी के साथ ही स्मिथ एशेज में दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। वहीं पहले नंबर पर इंग्लैंड के जैक हॉब्स हैं। उनके नाम 3636 रन हैं। अब स्मिथ के नाम एशेज में 13 शतक हो गये हैं, जो जैक हॉब्स 12 से ज्यादा हैं। इस सूची में सबसे आगे महान डॉन ब्रैडमैन हैं, जिनके नाम 19 शतक और 5028 रन हैं। स्मिथ के अलावा ब्यू वेबस्टर ने भी 42 रन बनाये। 121वें ओवर में ऑस्ट्रेलिया के 500 रन पूरे हो गये। वहीं इससे पहले इंग्लैंड की टीम ने पहली पारी में 97.3 ओवर में 384 रन बनाये। जो रूट ने शानदार 160 रन जबकि जबकि हैरी ब्रूक ने 84 रन बनाये।