अयोध्या श्रीराम मंदिर के शिखर पर स्थापित किया स्वर्ण कलश! मंदिर के स्वर्ण कलश की आभा से दमका क्षेत्र
मकड़ाई एक्सप्रेस 24अयोध्या।श्रीराम जन्मभूमि मंदिर के मुख्य स्वर्ण शिखर कलश की आभा दमकने लगी है। मंदिर के शिखरों पर लगे स्वर्ण कलशों की आभा दूर से ही लोगों को आकर्षित कर रही है। नृत्य मंडप, रंग मंडप, गूढ़ी मंडप, प्रार्थना और कीर्तन मंडप के शिखर पूरी तरह स्वर्णमंडित हो गए हैं।प्राप्त जानकारी के अनुसार
रामजन्मभूमि परिसर के 2.77 एकड़ भू-भाग में निर्मित राम मंदिर का मुख्य शिखर अब रामजन्मभूमि पथ से ही चमकने लगा है। मुख्य मंदिर सहित सभी मंडपों और परकोटे के पूरक मंदिरों के शिखर पर स्थापित कलशों के स्वर्णमंडित हो जाने से एक नया अध्याय जुड़ गया है।
कलशों के स्वर्णमंडन का कार्य पूरा होने पर श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र में स्वर्ण आभा बिखेरते कलश काफी आकर्षक लग रहे हैं। अहमदाबाद से आए विशेष कारीगरों ने मंदिर के छह उपमंदिरों और आमलक शिखरों पर स्वर्ण परत चढ़ाने का कार्य किया है। मुंबई के उद्यमियों द्वारा स्वर्ण समर्पण के बाद यह कार्य तीव्र गति से पूरा किया गया।