jhankar
ब्रेकिंग
इंदौर में स्कूल और स्टेशनरी दुकानों पर FIR, महंगी किताब-ड्रेस खरीदने का दबाव भोपाल में यूपी की युवती से दुष्कर्म का मामला, आरोपी बिल्डर फरार वंदे मातरम् विवाद में कांग्रेस पार्षद का मुंह काला करने पर 51 हजार रुपये का इनाम वंदे मातरम पर इंदौर पार्षद रुबीना का बयान, पूर्व मंत्री उषा ठाकुर ने जताया कड़ा विरोध कूनो ने फिर दिखाई उम्मीद की किरण, चीता गामिनी ने 4 स्वस्थ शावकों को दिया जन्म Big news harda : ग्राम बडझिरी में भीषण अग्निकांड, 7-8 मकान जलकर राख इंदौर चिड़ियाघर में अंडर वॉटर टनल, 35 करोड़ में बनेगा दुबई और सिंगापुर जैसे मॉडल का निर्माण नर्मदा में बोटिंग करते वक्त चट्टानों पर आराम करता तेंदुआ, पर्यटकों में अफरातफरी अमरनाथ यात्रा के लिए 15 अप्रैल से एडवांस रजिस्ट्रेशन शुरू, 554 बैंक ब्रांच में होगी सुविधा उपलब्ध Aaj Ka Rashifal: आज दिनांक 11 अप्रैल 2026 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे

Balaghat News : अनियंत्रित बस से सड़क से नीचे उतरी 25 से अधिक बराती हुए घायल

बस चालक की बजाए कोई और व्यक्ति बस को चला रहा था। लापरवाही के कारण बस दुर्घटना का शिकार हो गई।

- Install Android App -

मकड़ाई एक्सप्रेस 24 बालाघाट। जिले में देर रात बारातियों से भरी एक बस अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे ढलान में उतर गई। जिससे दो दर्जन से अधिक बाराती घायल हो गए। बस क्रमांक एमपी50 जेईई 0925 दुर्घटना का शिकार हो गई। क्षमता 50 लोगों की थीए लेकिन उसमें लगभग 70 बराती सवार थे।

बस को चालक की जगह और अन्य व्यक्ति चला रहा था
बारातियों से भरी एक निजी ट्रेवल्स की बस परसवाड़ा के ग्राम ठेमा से कुम्हारी मोहगांव जा रही थी। इसी दौरान बस का ब्रेक फैल हो जाने से बस सड़क से नीचे उतर गई।हादसे के समय बस को चालक की जगह और अन्य व्यक्ति चला रहा था। इस कारण बस दुर्घटना की शिकार हो गई। बताया जा रहा है कि बस लामता मुख्यालय से 6 किमी दूर निकली ही थी तभी लामता जनमखार के पास अनियंत्रित होकर बस सड़क से नीचे उतर गई। पुलिस को सूचना मिलते ही मौके पर 108 वाहन को लेकर पहुंची। मौके पर मौजूद ग्रामीणों की सहायता से घायलों को लामता स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। जहां घायलों का प्राथमिक उपचार किया गया। यात्रियों ने बताया कि महिलाओं सहित बच्चे व बुजुर्ग भी शामिल हैं।