jhankar
ब्रेकिंग
एमडी ड्रग्स मामले में हंडिया पुलिस की कार्रवाई, सह-आरोपी गिरफ्तार न्यायालय परिसर में लगा वृहद स्वास्थ्य परीक्षण शिविर, 37 लोगों की हुई जांच ढोलगांव कला में बिजली विभाग की लापरवाही से हादसे का खतरा, ग्रामीणों की जागरूकता से बची गौवंश की जान शहर में गूंजा जय श्रीराम, राम फेरी ने मनाया 15वां स्थापना दिवस बुजुर्ग भक्तों का सम्मान कर लिया आशी... बारंगा में दुपट्टा पहनाने के बाद गरमाई आदिवासी सियासत, भाजपा में शामिल होने की चर्चा पर आया स्पष्टीक... हंडिया बस स्टैंड पर अतिक्रमण का नया मामला: दुकान के सामने टप, जमघट और गांजा पीने के आरोप! हरदा में पंचायत उप-निर्वाचन 2026 के लिए खिरकिया विकासखण्ड के 4 मतदान केंद्रों के भवनों में किया बदला... हरदा में IFMIS की तकनीकी समस्याओं के निराकरण के लिए हर गुरुवार लगेगा हेल्पडेस्क शिविर आज का सुविचार जीवन में सबसे बड़ी जीत किसी और को हराना नहीं, बल्कि खुद की कमजोरियों पर जीत पाना है। आज 18 सितंबर 2026 - मध्य प्रदेश का मौसम अपडेट

भिंड विधायक नरेंद्र कुशवाह को प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने तलब किया

भोपाल। मध्य प्रदेश के भिंड में विधायक भाजपा नरेंद्र सिंह कुशवाह ने दो दिनों पहले कलेक्टर दफ्तर पहुंचकर बदसलूकी की थी। इस दौरान उन्होंने मुक्का दिखाकर कलेक्टर को धमकाया भी था। इस घटना को पार्टी संगठन ने गंभीरता से लिया है और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने विधायक कुशवाह को तलब किया, जिसके बाद वे शुक्रवार को पार्टी कार्यालय पहुंचे थे। इस दौरान भिंड विधायक को संगठन ने कड़ी चेतावनी दी है विधायक कुशवाह ने भोपाल में प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खण्डेलवाल, प्रदेश प्रभारी डॉ. महेन्द्र सिंह और प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा से मुलाकात की। इसके बाद संगठन ने विधायक के व्यवहार को गंभीर मानते हुए कड़े शब्दों में चेतावनी दी और साफ कहा, आपका व्यवहार पार्टी लाइन के विपरीत है, इसे कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। भविष्य में इस तरह का आचरण स्वीकार्य नहीं होगा।

- Install Android App -

क्‍या है मामला?

भिंड जिले में खाद की कमी को लेकर बुधवार सुबह हालात तनावपूर्ण हो गए. भाजपा विधायक नरेंद्र सिंह कुशवाह अपने समर्थकों के साथ कलेक्टर संजीव श्रीवास्तव के सरकारी आवास पर पहुंच गए और धरने पर बैठ गए। विधायक का कहना था कि कलेक्टर बाहर आकर किसानों की समस्या पर चर्चा करें, जब कलेक्टर बाहर नहीं निकले तो माहौल गरम हो गया। गुस्से में विधायक ने कड़े शब्दों का इस्तेमाल किया और यहां तक कह दिया कि जनता को कलेक्टर के घर में घुसा देंगे, तनाव तब और बढ़ गया जब कलेक्टर और विधायक आमने-सामने हो गए. कलेक्टर ने विधायक को औकात में रहने की नसीहत दी, जिस पर कुशवाह भड़क उठे और हाथ उठाकर धमकाने लगे। इस दौरान समर्थकों ने नारेबाजी की और कलेक्टर को ‘चोर’ कह डाला।