jhankar
ब्रेकिंग
लाड़ली बहनों के लिए 'सुपर संडे': मुख्यमंत्री मोहन यादव आज ट्रांसफर करेंगे 1836 करोड़ रुपये हंडिया : अलर्ट पुलिस का एक्शन: लापता नयापुरा में हड़कंप, पुलिस बनी फरिश्ता: 5 घंटे में मिला लापता मा... हंडिया : हंडिया में बेटियों की सेहत पर बड़ा कदम – एचपीवी टीकाकरण से सर्वाइकल कैंसर के खिलाफ जागरूकता... हरदा: बड़झिरी भीषण अग्नि कांड: 8 आदिवासी परिवारों के आशियाने जलकर हुए राख, तन पर पहने हुए कपड़े बचे ... जबलपुर समेत 14 जिलों में 14 लाख घरों तक पहुंचेगी पीएनजी, पाइप लाइन बिछाई गई शादी सीजन में ग्वालियर में विंटेज कारों का किराया बढ़ा, 11 हजार से 35 हजार तक पहुंचा राज्यसभा चुनाव में 4 सीटों पर हो सकता है चुनाव, 4 मई को होगी सियासी ताकतों की परीक्षा रिश्तों से बड़ा फर्ज: आदिवासियों की लड़ाई में डटे बेटे ने पिता-भाई को लौटाया चूहामार दवा हादसा: आंगनवाड़ी में एक चूक ने बच्चों की सेहत को खतरे में डाल दिया श्रेय की राजनीति न करे कमल पटेल, सेवा की राजनीति करे:- विधायक डॉ. दोगने

भोपाल: बिना हेलमेट बाइक चलाने पर एक दिन में 2 लाख का चालान किया

भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में अब बिना हेलमेट बाइक चलाने वालों की मुसीबत बढ़ गई है। भोपाल में गुरुवार को बिना हेलमेट बाइक चलाने वाले लोगों पर ताबड़तोड़ कार्रवाई की गई। राजधानी में अब बाइक चलाने वाले और पीछे बैठने वाले दोनों ही लोगों को हेलमेट पहनना जरूरी हो गया है।

एक दिन में 2 लाख रुपेय के चालान की कार्रवाई

गुरुवार को भोपाल में बिना हेलमेट बाइक चलाने वाले लोगों पर ट्रैफिक पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की। दो पहिया वाहन बिना हेलमेट चलाने वाले 701 लोगों पर चालान की कार्रवाई की गई। वहीं ऐसे वाहनों पर भी कार्रवाई की गई, जिनपर पीछे बैठे लोगों ने हेलमेट नहीं लगाया था। ऐसे 156 लोगों का चालान किया गया, जो बाइक पर पीछे बैठे थे लेकिन हेलमेट नहीं लाया था।

बाइक के पीछे बैठने वालों को भी हेलमेट पहनना जरूरी

भोपाल में आज से बाइक पर पीछे बैठने वालों के लिए हेलमेट पहनना अनिवार्य कर दिया गया है। ट्रैफिक पुलिस ने इसके लिए शहरभर में जगह-जगह चेकिंग पॉइंट बनाए हैं। इस नियम का पालन नहीं करने वालों पर चालान की कार्रवाई की जाएगी। इससे पहले कल ट्रैफिक पुलिस ने लोगों को इस नए नियम के बारे में समझाइश दी थी। अब आज से हेलमेट नहीं पहनने पर चालान काटा जाएगा। हर ज़ोन में चलित टीम भी सक्रिय रहेगी और नियम तोड़ने वालों से मौके पर ही चालान वसूली करेगी।