jhankar
ब्रेकिंग
इंदौर में स्कूल और स्टेशनरी दुकानों पर FIR, महंगी किताब-ड्रेस खरीदने का दबाव भोपाल में यूपी की युवती से दुष्कर्म का मामला, आरोपी बिल्डर फरार वंदे मातरम् विवाद में कांग्रेस पार्षद का मुंह काला करने पर 51 हजार रुपये का इनाम वंदे मातरम पर इंदौर पार्षद रुबीना का बयान, पूर्व मंत्री उषा ठाकुर ने जताया कड़ा विरोध कूनो ने फिर दिखाई उम्मीद की किरण, चीता गामिनी ने 4 स्वस्थ शावकों को दिया जन्म Big news harda : ग्राम बडझिरी में भीषण अग्निकांड, 7-8 मकान जलकर राख इंदौर चिड़ियाघर में अंडर वॉटर टनल, 35 करोड़ में बनेगा दुबई और सिंगापुर जैसे मॉडल का निर्माण नर्मदा में बोटिंग करते वक्त चट्टानों पर आराम करता तेंदुआ, पर्यटकों में अफरातफरी अमरनाथ यात्रा के लिए 15 अप्रैल से एडवांस रजिस्ट्रेशन शुरू, 554 बैंक ब्रांच में होगी सुविधा उपलब्ध Aaj Ka Rashifal: आज दिनांक 11 अप्रैल 2026 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे

Bhopal Crime : हवलदार के घर का ताला तोड़कर चोर कार ले भागे

मकड़ाई एक्सप्रेस 24 भोपाल। बड़ा ही अजब मामला प्रदेश की राजधानी से सामने आया है जहां पुलिस के घर का ताला तोड़कर चोरो ने उनकी लाखों की कार चोरी कर ले गए। मामला रातीबड़ की लेकव्यू कालोनी में रहने वाले पुलिस हवलदार राजेश गिरी के घर में हुई चोरी का है।
रातीबड़ थाने के एसआई उदय सिसोदे ने बताया कि लेकब्यू कालोनी निवासी राजेश गिरी एसएएफ पुलिस  में हवलदार है। 4 नवंबर को उनका परिवार बाहर गए हुए थे और राजेश गिरी डयूटी पर चले गए। सूना घर देखकर अज्ञात बदमाशों ने गेट पर बाहर लगा ताला तोड़कर घर के अंदर प्रवेश किया। जहां पूरे घर की तलाशी ली सारा सामान बिखरा दिया। उन्हे कुछ भी सामान नही मिला लेकिन कार की चाबी मिल गई बदमाश कार लेकर फरार हो गए। इधर शाम को जब राजेश गिरी घर पहुंचे तब घर में हुई चोरी का पता चला। रातीबड़ में पुलिस हवलदार राजेश गिरी के घर के आसपास कोई नहीं रहता है। इस कारण से इस चोरी के बारे में किसी को कोई जानकारी नहीं मिली। पुलिस को इस चोरी का कोई सीसीटीवी भी नहीं मिला है।।