jhankar
ब्रेकिंग
प्रदेश में आज होली का रंगीन उत्सव, भोपाल में निकलेगा ऐतिहासिक चल समारोह इंदौर बायपास का होगा हाईटेक नवीनीकरण, 100 करोड़ से सुधरेगी सड़क और बढ़ेगी सुरक्षा उज्जैन में शुद्ध शाकाहारी रेस्टोरेंट में ही नॉनवेज बनाकर खा रहे थे कर्मचारी सड़क दुर्घटनाओं में पीएम राहत योजना से मिलेगी डेढ़ लाख तक की मुफ्त चिकित्सा सुविधा Aaj Ka Rashifal: आज दिनांक 04 मार्च 2026 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे पूर्व विधायक संजय शुक्ला समेत अन्य यात्री दुबई से लौटे: इजराइल-ईरान जंग के बीच कुछ फ्लाइट्स शुरू एक अप्रैल से जबलपुर में स्कूली वाहनों में एलपीजी किट का उपयोग होगा बंद राजा रघुवंशी हत्याकांड में परिवार का अहम निर्णय, होली में सोनम की साड़ी भी जलाए तालाब बना मौत का कुआं, नहाने गए दो किशोरों की डूबने से मौत हंडिया : आध्यात्मिक रंगों में मनी होली: ब्रह्माकुमारी आश्रम हंडिया में बुराइयों का दहन, सद्गुणों का ...

Bhopal Crime News : नाराज पत्नी पहुुंची अपने मायके, इधर दुखी पति नेे लगाई फांसी

मकड़ाई एक्सप्रेस 24 भोेपाल| शहर के अशोका गार्डन इलाके में स्‍थित कैलाश नगर में एक युवक ने कमरे में फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्‍त कर ली। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा तैयार कर शव को पोस्‍टमार्टम के लिए अस्‍पताल भिजवाया। पुलिस को घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। पुलिस की प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आई है कि मामूली कहासुनी के बाद उसकी पत्नी घर छोड़कर मायके चली गई थी, इससे वह दुखी था। उसने पत्‍नी के दुपट्टे से फंदा बनाकर जान दे दी।

- Install Android App -

पुलिस मामले की जांच कर रही

पुलिस के मुताबिक मूलत: बेगमगंज का रहने वाला प्रीतम कुशवाह (22) निजी काम करता था। करीब छह माह पूर्व प्रीतम ने छतरपुर की एक लड़की से प्रेम-विवाह किया था। दोनों यहां कैलाश नगर सेमरा में किराए के मकान में रह रहे थे। बताया जाता है कि बुधवार को किसी बात को लेकर पति-पत्नी के बीच कहासुनी हो गई। विवाद इतना बढ़ा कि पत्नी घर छोड़कर अपने मायके छतरपुर चली गई। पति प्रीतम कुशवाह ने उसे समझाने की बहुत कोशिश की, लेकिन वह नहीं मानी। इसके बाद बुधवार-गुरुवार की दरमियानी रात प्रीतम ने खुद को कमरे में बंद कर दुपट्टे का फंदा बनाकर फांसी लगा ली।