jhankar
ब्रेकिंग
हरदा कोतवाली पुलिस की बड़ी सफलता: 4 घंटे में नकबजनी का खुलासा, 3 आरोपी गिरफ्तार, ₹1.30 लाख का चोरी क... इंदौर: शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, फोटो वायरल करने की धमकी देकर करता रहा शोषण रहटगांव को मिले नए तहसीलदार, शंकर सिंह रघुवंशी ने संभाला पदभार दिल्ली: जंतर-मंतर पर 'चलो संसद' प्रदर्शन के दौरान प्रतिष्ठित न्यूज चैनल के रिपोर्टर पर हमला हंडिया : गौशाला होने के बावजूद सड़कों पर गौवंश का कब्जा, आखिर किसकी जिम्मेदारी? केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का कांग्रेस पर हमला: "छात्रों को बनाया जा रहा राजनीतिक मोहरा" दिल्ली-एनसीआर मे बुधवार की सुबह बदला मौसम, तेज गर्मी और उमस से मिली राहत विधायक डॉ. रामकिशोर दोगने ने विधानसभा में उठाए हरदा के जनहित के बड़े मुद्दे मूंग खरीदी, सिंचाई, उद्... खरगोन: 250 छात्राओं ने 9 किमी पैदल मार्च कर की हॉस्टल अधीक्षिका की बहाली की मांग जानिए 22 जुलाई 2026, बुधवार को कैसा रहेगा मप्र का मौसम

Bhopal News : छात्रावास  में 8 वर्ष की मासूम के साथ दुष्कर्म, पुलिस कर रही 3 आरोपियो को तलाश

पढ़ाई के लिए कराया था भर्ती बेटी को,  हुई दुष्कर्म की शिकारएक मां के दिल पर क्या बीत रही होगी जब उसने अपनी बेटी को जहां पढ़ाई के लिए भेजा हो वहां उसके साथ दुष्कर्म की घटना हो गई। एक मासूम बच्ची जो दुनियादारी की बात नही समझती उसके इस प्रकार की घिनौनी हरकत हो जाने पूरे समाज को शर्मसार करता है वही विद्या का मंदिर कही जाने वाली जगह पर यह बहुत ही शर्मनाक हैं ।

मकड़ाई एक्सप्रेस 24 भोपाल। शहर में हो रही महिला उत्पीड़न की घटनाएं बढ़ रही है जो समाज और सरकार की चिता का विषय हैं। शहर के करीब मिसरोद थाना क्षेत्र में एक निजी स्कूल के छात्रावास  में 8 वर्ष की मासूम के साथ दुष्कर्म की घटना सामने आई है। मासूम बच्ची की मां ने तीन आरोपियों के नाम पुलिस को बताए हैं।छात्रावास इधर पुलिस को अभी तक तीनो आरोपियों का कोई भी सुराग नही मिला है। प्रदेश में इस तरह की घटनाओ के विरुद्ध सीएम मोहन यादव ने सख्त कदम उठाए है। सीएम ने एसआईटी गठित कर जांच के आदेश दिए है।

- Install Android App -

पढ़ाई के लिए कराया था भर्ती बेटी को हुई दुष्कर्म की शिकार

मिसरोद थाना पुलिस के मुताबिक, आठ वर्षीय बच्ची को उसकी मां ने करीब 10 दिन पहले पढ़ने के लिए स्कूल में भर्ती कराया था। स्कूल के छात्रावास में उसके रहने का इंतजाम किया गया था| सोमवार को बालिका ने अपने साथ हुई घटना की जामकारी मां को दी। मां अपनी पीड़ित बेटी को लेकर थाना पहुंची और मामले की शिकायत पुलिस में की महिला उपनिरीक्षक बच्ची को लेकर अस्पताल पहुंची जहां बलिका मां ने रात में जाच के लिए मना कर दिया। अगले दिन मंगलवार चिकित्सा परीक्षण के बाद दुष्कर्म की पुष्टि हुई। पुलिस ने अज्ञात आरोपित पर दुष्कर्म की धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपित की पहचान के लिए बुधवार से स्कूल के संचालक समेत अन्य कर्मचारियों से पूछताछ करेगी।