jhankar
ब्रेकिंग
हंडिया बस स्टैंड पर अतिक्रमण का नया मामला: दुकान के सामने टप, जमघट और गांजा पीने के आरोप! हरदा में पंचायत उप-निर्वाचन 2026 के लिए खिरकिया विकासखण्ड के 4 मतदान केंद्रों के भवनों में किया बदला... हरदा में IFMIS की तकनीकी समस्याओं के निराकरण के लिए हर गुरुवार लगेगा हेल्पडेस्क शिविर आज का सुविचार जीवन में सबसे बड़ी जीत किसी और को हराना नहीं, बल्कि खुद की कमजोरियों पर जीत पाना है। आज 18 सितंबर 2026 - मध्य प्रदेश का मौसम अपडेट दिल्ली में 17 साल की नाबालिग की हत्या, दुष्कर्म का मामला दर्ज; पुलिस ने 4 आरोपियों को पकड़ा सनकी प्रेमी ने प्रेमिका के घर फेंका पेट्रोल बम, शादी तय होने से था नाराज हरदा जिले की खास खबरे विश्वकर्मा पूजन दिवस पर गूंजे जयकारे, हरदा में निकली भव्य शोभायात्रा भोपाल में पुलिसकर्मियों पर हमला, नशे में धुत्त तीन बदमाशों ने बीच सड़क की मारपीट

Bhopal News : तेज आवाज में म्यूजिक सिस्टम बजाने का विरोध करने पर बदमाश ने पड़ोसी भाई बहन पर राड से किया जानलेवा हमला

मकड़ाई एक्सप्रेस 24 भोपाल। गोविंदपुरा थाना इलाके में तेज आवाज में म्यूजिक सिस्टम बजाने का विरोध करने पर बदमाश ने पड़ोस में रहने वाले युवक और उसकी बहन पर राड से जानलेवा हमला कर दिया। मारपीट में बदमाश का भाई और मां भी शामिल थे। पुलिस ने हत्या के प्रयास का केस दर्ज कर आरोपित बदमाश को देर रात गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से कट्टा भी बरामद किया गया है। फरार आरोपितों की तलाश की जा रही है।

गोविंदपुरा थाना प्रभारी अवधेशसिंह तोमर ने बताया कि जय हिंद नगर में रहने वाले जितेंद्र कुमार के पड़ोस में रहने वाला दीपक गौतम थाने का हिस्ट्रीशीटर बदमाश है। शनिवार शाम को दीपक अपने घर में काफी तेज आवाज में म्यूजिक सिस्टम बजा रहा था। जितेंद्र की मां ने दीपक से म्यूजिक सिस्टम की आवाज कम करने को बोला तो वह उनके साथ गाली गलौज करने लगा। कुछ देर बाद जितेंद्र घर पहुंचा तो उसकी मां ने दीपक द्वारा की गई अभद्रता की जानकारी दी। इस बात पर जितेंद्र की दीपक से कहासुनी होने लगी। इस दौरान दीपक ने जितेंद्र से लोहे की राड से मारपीट करना शुरू कर दी। मारपीट में दीपक का भाई करण और मां कुसुम भी शामिल हो गई। चीख पुकार सुनकर जितेंद्र की बहन बचाव के लिए पहुंची तो उसके साथ भी बेरहमी से मारपीट की गई। वारदात के बाद तीनों आरोपित घर से फरार हो गए थे। शनिवार-रविवार की दरमियानी रात दीपक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। तलाशी में उसके पास कट्टा भी बरामद हुआ है।