jhankar
ब्रेकिंग
जीजा-साले के विवाद में जीजा की मौत, हरदा जिला अस्पताल में इलाज के दौरान तोड़ा दम हंडिया : रात को घर के सामने खड़ी वेगेनार, सुबह गायब; हंडिया क्षेत्र में सुरक्षा पर फिर सवाल,,,,, ब्रिक्स सम्मलेन 2026" ब्रिक्स 2026 के लिए भारत पहुंचे राष्ट्रपति पुतिन, आज पीएम मोदी के साथ द्विपक्... देश में एक बार फिर पेट्रोल-डीजल, सीएनजी-एलपीजी गैस के भाव बढ़ने के आसार नौकरी का झांसा देकर 15 युवाओं से 18 लाख की ठगी, थाने में FIR हुई दर्ज नानपा-कुल्हड़ा सड़क के गड्ढों में बैठे ग्रामीण, आज पैदल मार्च निकालकर कलेक्टर को सौंपेंगे ज्ञापन न्यू तक्षशिला एकेडमी में 7 वर्षीय छात्रा घायल, उपचार व्यवस्था को लेकर पालक ने जताई आपत्ति आज 11सितंबर 2026 का सुविचार : आपकी सोच, हिम्मत और आत्मविश्वास पर निर्भर करता है कि आप अपना लक्ष्य सर... आज बैंक कर्मियों की देशव्यापी हड़ताल, बाइक रैली निकालकर करेंगे विरोध प्रदर्शन, हरदा में दो घंटे सड़क... खेती किसानी: सोयाबीन पर प्रशासन की नजर, खेतों में उतरा जांच दल पीलापन और असामान्य धब्बों ने बढ़ाई च...

Bhopal News : दुकान का शटर गिराकर महिला से किया कुकर्म, जान से मारने की धमकी भी दी

मकड़ाई एक्सप्रेस 24 भोपाल। शहर में अपराध लगातार बढ़ते जा रहे हैं अपराधियों के भी हौसले बुलंद है जो किसी भी प्रकार अपराध करने में नही हिचकते है। शहर के कटारा हिल्स क्षेत्र में एक महिला को किराणा व्यापारी ने दुकान बंद कर जान से मारने की धमकी देकर दुष्कर्म किया|

क्या है पूरा मामला –  कटारा हिल्स थाना प्रभारी भान सिंह प्रजापति ने जानकारी देते हुए बताया कि एक 36 वर्षीय महिला जो साफ सफाई का काम करती है ने शिकायत में बताया कि वह कटाराहिल्स की एक पाश कालोनी के एक मकान में जनवरी 2023 में काम करती थी। इस दौरान कालोनी परिसर में किराने की दुकान चलाने वाला जयपाल सिंह राजपूत की दुकान पर सामान लेने जाने के दौरान आरोपित और पीडित की पहचान हो गई थी।

दुकान का शटर गिराकर कर दिया दुष्कर्म 

- Install Android App -

एक अप्रैल 2023 को वह किराना दुकान पर सामान लेने गई तो आरोपित ने उसे अपनी दुकान के अंदर बुलाया और उसके आते ही आरोपित ने दुकान का शटर गिराकर जान से मारने की धमकी देकर उसके साथ दुष्कर्म कर दिया।

जान से मारने की धमकी दी

बाद में आरोपित ने उसे धमकाया कि अगर किसी को कुछ बताया तो वह उसे जान से खत्म कर देगा। इस पर महिला कालोनी के मकान पर काम करना बंद कर अपने गांव चली गई थी।जब वह दो दिन पहले अपना पुराना हिसाब करने के लिए कालोनी में आई तो आरोपित ने उसे देखकर जान से मारने की धमकी दी। इस महिला ने थाने जाकर आरोपित के खिलाफ दुष्कर्म की शिकायत कर दी है। आरोपित के खिलाफ एफआइआर दर्ज कर ली।