jhankar
ब्रेकिंग
हंडिया बस स्टैंड पर अतिक्रमण का नया मामला: दुकान के सामने टप, जमघट और गांजा पीने के आरोप! हरदा में पंचायत उप-निर्वाचन 2026 के लिए खिरकिया विकासखण्ड के 4 मतदान केंद्रों के भवनों में किया बदला... हरदा में IFMIS की तकनीकी समस्याओं के निराकरण के लिए हर गुरुवार लगेगा हेल्पडेस्क शिविर आज का सुविचार जीवन में सबसे बड़ी जीत किसी और को हराना नहीं, बल्कि खुद की कमजोरियों पर जीत पाना है। आज 18 सितंबर 2026 - मध्य प्रदेश का मौसम अपडेट दिल्ली में 17 साल की नाबालिग की हत्या, दुष्कर्म का मामला दर्ज; पुलिस ने 4 आरोपियों को पकड़ा सनकी प्रेमी ने प्रेमिका के घर फेंका पेट्रोल बम, शादी तय होने से था नाराज हरदा जिले की खास खबरे विश्वकर्मा पूजन दिवस पर गूंजे जयकारे, हरदा में निकली भव्य शोभायात्रा भोपाल में पुलिसकर्मियों पर हमला, नशे में धुत्त तीन बदमाशों ने बीच सड़क की मारपीट

Bhopal News : युवक ने फर्जी आईडी बनाकर छात्रा को भेजे अश्लील मेसेज

मकड़ाई एक्सप्रेस 24 भोपाल। अपनी बेटी को परेशान देख मां ने जब उससे पूछा तो बताया कि किसी युवक द्वारा उसे अश्लील मेसेज भेजे जा रहे हैं। छात्रा की मां ने पिपलानी थाने में जाकर आरोपी युवक के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। पुलिस ने छात्रा की मॉ की शिकायत पर युवक के खिलाफ धारा 509/66.सी अश्लील कमेंट करना और सूचना प्रौद्योगिकी कानून के तहत मामला दर्ज किया है।

सहेली के नाम से फर्जी आईडी

- Install Android App -

जानकारी के अनुसार राजधानी के रायसेन रोड बाल विहार आनंदनगर निवासी 62 वर्षीय महिला ने थाने में शिकायत दर्ज कराई कि उनकी बेटी एमबीबीएस की पढ़ाई कर रही है। पूर्व मे किसी शादी समारोह कार्यक्रम में बेटी की पहचान कुनाल गुप्ता से हुई थी। किसी बात से वह नाराज होकर उसने बेटी की सहेली के नाम से फर्जी आईडी बनाकर आपत्तिजनक मैसैज भेजने शुरु कर दिये। मां ने बताया कि हमने जानकारी निकाली तो पता चला है कि कुनाल ने छात्रा की सहेली के नाम से फर्जी तरीके से आईडी बनाई थी।इसके लिए कुनाल ने जिस सहेली का नाम लिखकर आईडी बनाई है उसकी तीसरी सहेली के परिचय से सिम खरीदकर ऐसा किया है।

छात्रा मानसिक तनाव मे है

कुनाल गुप्ता कि इन हरकतों के बाद से छात्रा मानसिक रुप से परेशान हो गई इसके साथ उसे हमेशा इस बात का भय है कि ऐसी हरकतो से कहीं उसके परिवार का नाम समाज शहर में झूठी बदनामी न हो। शुरु मं तो उसने किसी को कुछ नही बताया जब उसे परेशान देखा तो परिजनों ने उससे पूछा उसने अपनी मां को सारी स्थिति बताई। इसके बाद मॉ ने पुलिस में शिकायत की।अब मामले की जांच पहले सायबर क्राइम टीम ने की इसके बाद पिपलानी पुलिस ने कुनाल गुप्ता के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर उसकी गिरफ्तारी के प्रयास शुरु कर दिये है।