jhankar
ब्रेकिंग
मानवता की मिसाल बनी हरदा जीआरपी अज्ञात मृतक को अपना समझकर दी अंतिम विदाई संपत्तिकर दाताओं और फौती नामांतरण में भूमि अंतरण शुल्क वसूली पर उठे सवाल, पार्षद दीपक बाथव ने की जां... टिमरनी में बुजुर्ग महिला की गला घोंटकर हत्या, लूट की आशंका से सनसनी MP में फिर बदला मौसम का मिजाज, हरदा समेत कई जिलों में बारिश का अलर्ट मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व क्षमता विकास कार्यक्रम की प्रथम वर्ष की कक्षाओं का हरदा, खिरकिया,टिमरन... हंडिया में 28 अगस्त को होगा महाविप्र संगम एवं श्रावणी उपाकर्म ब्रह्मकर्म महोत्सव,,,, हंडिया : आखिर कब तक सड़कों पर दम तोड़ता रहेगा गोवंश? हिरापुर के पास अज्ञात वाहन ने कैड़े को कुचला, ... गोगिया में घर में घुसकर चोरी का 24 घंटे में खुलासा, आरोपी गिरफ्तार सर्व ब्राह्मण समाज संगठन ने लगाए 51 पौधे,संरक्षण का लिया संकल्प हरदा में 12 सितंबर को लगेगी वर्ष 2026 की तृतीय नेशनल लोक अदालत 

Bhopal News : लाड़ली बहनों को,450 रुपये में पड़ेगा LPG सिलेंडर  सावन का सितंबर में होगा भुगतान

मकड़ाई एक्सप्रेस 24 भोपाल| सावन माह में लाड़ली बहनाओं ने भले ही रसोई गैस सिलेंडर के लिए कितना ही मूल्य क्यों न चुकाया हो पर उन्हें यह 450 रुपये में ही पड़ेगा। अंतर की राशि शिवराज सरकार उनके बैंक खातों में जमा कराएगी। इसके लिए खाद्य,नागरिक आपूर्ति विभाग तैयारियों में जुट गया है। सितंबर के पहले पखवाड़े में महिलाओं के खातों में अंतर की राशि बतौर अनुदान अंतरित कर दी जाएगी। यह औसत छह सौ रुपये तक हो सकती है। प्रदेश में 82 लाख उज्जवला गैस कनेक्शन हैं।अधिकारियों का कहना है कि शासन से दिशा- निर्देश प्राप्त होने के बाद राशि अंतरण के लिए प्रक्रिया तय कर दी जाएगी।इन सभी के साथ सभी उपभोक्ताओं का डाटा खाद्य, नागरिक आपूर्ति विभाग के पास है। आनलाइन व्यवस्था होने से किस उपभोक्ता ने किस दर पर रसोई गैस सिलेंडर लिया, इसकी भी जानकारी उपलब्ध है। प्रतिमाह लाड़ली बहना के खातों में राशि अंतरित करने की व्यवस्था बनी हुई है।