jhankar
ब्रेकिंग
पिनेकल एकेडमी में नवदुर्गा पूजन कर हुआ कन्याभोज, कन्याओं ने किया गरबा नृत्य संपर्क शिविर में राहुल सिंह राजपूत को मात्र 5 रुपये में मिला पंप कनेक्शन विद्युत संबंधी सेवाओं हेतु ‘संपर्क अभियान’ शिविरों का हुआ आयोजन हरदा में सोशल मीडिया पर वार-पलटवार तेज, DNA और समाज को लेकर तीखी टिप्पणी; प्रशासन से कार्रवाई की मां... गेहूं की फसल अच्छी होगी, मनुष्य व पशुधन पर रहेगा बीमारी का संकट हंडिया में अतिक्रमण पर कार्रवाई की मांग, पुरानी शिकायत बंद होने पर सचिन तिवारी फिर पहुंचे CM हेल्पला... सिवनी मालवा: आज शाम 4:00 बजे भिलट बाबा करेंगे 6 माह की भविष्यवाणी, दोपहर 3 बजे चढ़ेगा निशान, 4 बजे द... गुजरात के भरूच में फार्मा फैक्ट्री में जोरदार ब्लास्ट, 5 मजदूरों की मौत, 6 घायल - जहरीली गैस के रिसा... गुर्जर महिला मंडल के गरबा महोत्सव में भक्तिमय हुआ माहौल, माँ दुर्गा की आराधना में थिरकीं महिलाएं आज नवरात्रि का 7 वां दिन आज होगी माँ कालरात्रि की आराधना

Bhopal News: विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस की समीक्षा बैठक भोपाल में…

मकड़ाई एक्सप्रेस 24 भोपाल : मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में मिली हार के बाद कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष कमलनाथ ने मंगलवार को सभी प्रत्याशियो की बैठक बुलाई जिसमें प्रदेश के सभी प्रत्याशी शामिल हुए और सभी से पार्टी की हार को लेकर चर्चा की जा रही हैं ताकि भविष्य की रणनीति बनाई जा सके साथ ही विधानसभा दल के नेता के नाम पर भी मुहर लगेगीं। बैठक प्रारंभ हो गई है जिसमें सभी निर्वाचित व हारे प्रत्याशी चुनाव प्रचार व मतदान के दोरान हुई अपने अपने क्षेत्रो में दिक्कतों को बता रहे हैं। कांग्रेस के वरिष्ठ नेतृत्व भी इस बैठक में अपनी बात रख रहे हैं जबलपुर से निर्वाचित कांग्रेस के एक मात्र विधायक लखन घनघोरिया ने कुछ गड़बड़िया तो हुई हम चर्चा कर हल निकालेंगें। एक बात देखने मे आई है कि कर्मचारियों के डाकपत्र अधिकतर कांग्र्रेस के पक्ष में आए हैं। सिहावल के कमलेश्वर पटेल ने कहा कि चुनाव में कर्मचारियो को वोटिंग करने से रोका गया। सरकार ने मतदान से पूर्व किसान सम्मान राशि और लाड़ली बहना राशि खातों में डाली यह भी तो गलत है रुपया देने का एक तरीका है। कांग्रेस के गढ़ कहे जाने वाले क्षेत्रो से वोट कम क्यूं मिलै इस पर भी चर्चा हो। काला पीपल के कुणाल चैधरी ने कहा कि डाकपत्र से पता चलता है कि हम बड़ा समर्थन मिला है।भोपाल में चल रही यह बैठक आने वाले लोकसभा चुनाव की तैयारी और रुपरेखा बनाने के लिए अहम मानी जा रही हैं। कमलनाथ अब कोई कसर नही छोड़ना चाहते है।