ब्रेकिंग
गंभीर मरीजों को रेफर करने पीएम श्री एम्बुलेंस सेवा का संचालन प्रदेश सहित जिले में संचालित Live maa narmda: मां नर्मदा का रौद्र रूप देखे वीडियो, लगातार हो रही बारिश से तेजी से बढ़ रहा जलस्तर रेत का अवैध परिवहन कर ले जा रहे 2 ट्रेक्टर ट्राली करताना पुलिस ने पकड़ी। केस दर्ज भारतीय किसान संघ रहटगांव तहसील के प्रतिनिधि मंडल ने आज हरदा कलेक्टर सिद्धार्थ जैन से मुलाकात की अब निजी चिकित्सक देंगे हरदा के संजीवनी क्लिनिकों पर अपनी सेवाएं : कलेक्टर श्री जैन ने निजी चिकित्सको... मप्र में मूँग और उड़द की खरीदी आज से प्रारम्भ!  जानिए क्या है मूँग और उड़द का समर्थन मूल्य तस्वीर देखिए सीएम मोहन यादव सरकार: धरती पुत्र किसान परिवार के महिलाएं , बच्चे , बुजुर्ग सभी खाद के... उज्जैन: मोहर्रम के जुलूस में बवाल युवकों ने बेरिकेड्स गिराये , 6 पुलिसकर्मी घायल Aaj ka rashifal: आज दिनांक 7 जुलाई 2025 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे गुर्जर समाज के होनहार उत्कृष्ट अंकों से सफलता हासिल करने छात्र छात्राओं का हुआ सम्मान  !  

Big Breaking : दिल दहलाने वाली वारदात, पत्नी को गोली मारकर व्यापारी ने उतारा मौत के घाट, उसी बंदूक से खुद को भी उड़ाया, दोनों की मौत

इस वारदात के बाद पूरे शहर में सनसनी फैल गई

- Install Android App -

मकड़ाई समाचार पन्ना। मध्यप्रदेश के पन्ना जिले में हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। हत्यारा कोई नहीं बल्कि पति ने पत्नी को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया। हत्या की वारदात के बाद आरोपी पति ने भी खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। घटना नगर के मुख्य बड़ा बाजार का है जहां के कपड़ा व्यापारी ने पत्नी को गोली मार कर खुद को भी गोली से उड़ा दिया। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक व्यापारी का नाम संजय सेठ बताया गया है।

जानकारी के अनुसार अज्ञात कारणों के चलते पन्ना शहर के प्रतिष्ठित कपड़ा व्यापारी ने पत्नी सहित खुद को गोली मार ली। पति पत्नी ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। इस वारदात के बाद पूरे शहर में सनसनी फैल गई। घटना की जानकारी लगते ही बड़ी संख्या में उनके रिश्तितेदारों के अलावा व्यापारी और नागरिक उनके घर पहुंचे। मौके पर पन्ना कोतवाली पुलिस पहुंची। पुलिस ने पति पत्नी के शवों को कब्जे में लेकर जांच पड़ताल कर रही है। घटना पन्ना नगर के बीचोंबीच स्थित किशोरगंज मोहल्ले की है।