अज्ञात लोगो द्वारा हमला में हाफिज का भतीजा और सहयोगी नदीम की मौत और सईद के घायल होने की खबर है अस्पष्ट खबर है सईद की भी मौत हो गई।
मकड़ाई एक्सप्रेस 24 दिल्ली। आज की सबसे बड़ी खबर पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान से आ रही है। जहां मिडिया सूत्रो का दावा किया जा रहा हाफिज सईद की मौत हो गई।
अज्ञात लोगो ने किया हमला
अज्ञात लोगो द्वारा हमले में भारत का मोस्ट वांटेड आतंकी और मुंबई हमले का मास्टरमाइंड हाफिज सईद मारा गया है।मिडिया सूत्रो से मिली जानकारी के अनुसार पंजाब के झेलम में जमात-उद-दावा के एक नेता पर अज्ञात बंदूकधारियों ने हमला किया।
हाफिज सईद का भतीजा और सहयोगी की मौत
शुरुआती जानकारी में बताया गया कि हमले में हाफिज सईद का भतीजा और उसका प्रमुख सहयोगी नदीम मारा गया है। लेकिन बाद में जानकारी दी गई कि हमले में हाफिज सईद भी घायल हुआ था और उसे बचाया नहीं जा सका। हालांकि, अभी खबर की पुष्टि नहीं हो सकी है। सूत्रों ने बताया कि झेलम में पुलिस सख्ती बढ़ा दी है और मुख्य अस्पताल की तरफ आने-जाने वालों को रोका जा रहा है।