jhankar
ब्रेकिंग
हरदा से मुख्यमंत्री सचिवालय तक: डॉ. सुदाम खाड़े का बढ़ा प्रशासनिक सफर, डॉ. सुदाम खाड़े को बड़ी जिम्म... आकाशीय बिजली ने मचाई तबाही, जला हनुमान ध्वज... लेकिन सुरक्षित बच गया पूरा परिवार हरदा में कांग्रेस की किसान महाचौपाल, जीतू पटवारी ने सरकार पर बोला हमला; 3 अगस्त तक मांगे पूरी नहीं ह... खिरकिया SDM ने मूंग उपार्जन केंद्रों का किया निरीक्षण, किसानों के हितों की सुरक्षा के दिए सख्त निर्द... हंडिया : बेकार सामग्री से बने बच्चों के खिलौने, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने सीखे नवाचार के गुर! चित्रकूट की देवांगना घाटी में 20 वर्षीय NEET छात्रा से गैंगरेप, 3 आरोपी फरार ब्रेकिंग न्यूज : 26 दिन बाद सोनम वांगचुक ने तोड़ा अनशन, PM मोदी ने दी शुभकामनाएं हंडिया : गुरु पूर्णिमा पर उमड़ेगी आस्था, पागल बाबा आश्रम में गुरु दीक्षा, पूजन और विशाल भंडारे की तै... टिमरनी में कल प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी का होगा भव्य स्वागत, कार्यकर्ताओं से अधिक संख्या म... 27 जुलाई को भोपाल घेरने के लिए संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर आम किसान यूनियन सैकड़ो गाड़ियां लेक...

BIG News : देवास जिला पंचायत अध्यक्ष के खिलाफ मारपीट का मामला दर्ज

शादी समारोह में दो पक्षों में विवाद हो गया

पुलिस ने दोनों पक्षों के विरुद्ध विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया ।

- Install Android App -

मकड़ाई एक्सप्रेस 24 शाजापुर। जिला पंचायत अध्यक्ष लीला पटेरिया उनके पति और बेटे के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज किया है।बताया जा रहा है कि शनिवार 13 अप्रेल को शाजापुर में एक निजी गार्डन में शादी समारोह में दो पक्षों का विवाद हो गया था। पुलिस ने दोनों पक्षों के विरुद्ध विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया है। पुलिस ने बताया कि यह पारिवारिक विवाद में मारपीट हुई है। शिकायत पर मामला दर्ज किया गया है।

दोनो पक्षो की शिकायत पर मामला दर्ज

पुलिस ने फरियादी हरेंद्र सूर्यवंशी पुत्र लक्ष्मी नारायण निवासी नवीन नगर शाजापुर की रिपोर्ट पर देवेंद्र अटरिया, वीरेंद्र अटरिया पुत्र भैरूलाल अटरिया, मेघा अटरिया पत्नी राजेंद्र रैकवार,लीलाबाई अटारिया पत्नी भेरूलाल के खिलाफ धारा 323, 294, 34 के तहत मामला दर्ज हुआ है ।
इधर दूसरे पक्ष ने पुलिस में अपनी शिकायत दर्ज कराई  दूसरे पक्ष से फरियादी देवेंद्र अटरिया की रिपोर्ट पर हरेंद्र सूर्यवंशी पुत्र लक्ष्मी नारायण, भावना सूर्यवंशी पुत्री लक्ष्मी नारायण, निर्मला बाई पुत्री लक्ष्मी नारायण, लक्ष्मी नारायण पुत्र सूर्यवंशी और रामकलाबाई पत्नी लक्ष्मी नारायण सूर्यवंशी के विरुद्ध धारा 323 294 506 में मामला दर्ज किया।शादी समारोह बन गया जंग का मैदान हाई प्रोफाईल मामला होने से पुलिस ने तुरंत मामला दर्ज किया।
लीला अटरिया देवास जिला पंचायत अध्यक्ष हैं। कांग्रेस में रहते हुए वे जिला पंचायत अध्यक्ष बनीं थीं। बाद में भाजपा में शामिल हो गईं।