jhankar
ब्रेकिंग
न्यायालय परिसर में लगा वृहद स्वास्थ्य परीक्षण शिविर, 37 लोगों की हुई जांच ढोलगांव कला में बिजली विभाग की लापरवाही से हादसे का खतरा, ग्रामीणों की जागरूकता से बची गौवंश की जान शहर में गूंजा जय श्रीराम, राम फेरी ने मनाया 15वां स्थापना दिवस बुजुर्ग भक्तों का सम्मान कर लिया आशी... बारंगा में दुपट्टा पहनाने के बाद गरमाई आदिवासी सियासत, भाजपा में शामिल होने की चर्चा पर आया स्पष्टीक... हंडिया बस स्टैंड पर अतिक्रमण का नया मामला: दुकान के सामने टप, जमघट और गांजा पीने के आरोप! हरदा में पंचायत उप-निर्वाचन 2026 के लिए खिरकिया विकासखण्ड के 4 मतदान केंद्रों के भवनों में किया बदला... हरदा में IFMIS की तकनीकी समस्याओं के निराकरण के लिए हर गुरुवार लगेगा हेल्पडेस्क शिविर आज का सुविचार जीवन में सबसे बड़ी जीत किसी और को हराना नहीं, बल्कि खुद की कमजोरियों पर जीत पाना है। आज 18 सितंबर 2026 - मध्य प्रदेश का मौसम अपडेट दिल्ली में 17 साल की नाबालिग की हत्या, दुष्कर्म का मामला दर्ज; पुलिस ने 4 आरोपियों को पकड़ा

Big News: बेकाबू होकर पलटी ओवरलोडेड बस, कई यात्री हुए घायल

मकड़ाई एक्सप्रेस 24 इंदौर : ठंड के बढ़ने के साथ कोहरा वाहन दुर्घटनाओ को बढ़ा रहा है। कोहरे के कारण सामने आ रहे वाहन नजर नही आते है और साथ ही सड़क पर गढ्ढो के कारण वाहन अनियंत्रित हो जाते हैं। इस कारण दुर्घटनाएं बढ़ रही है। ओवरलोड वाहन को लापरवाही से चलाना जोखिमपूर्ण होता है जानामाल का नुकसान होने की संभावना बनी रहती है। ऐसी ही एक घटना भोपाल सागर मार्ग पर रतौना पेट्रोल पंप के पास घटी। जानकारी के अनुसार इंदौर से सागर जा रही बस में करीब 40 यात्री सवार थे और बस की छत पर 60 बोरी खाद अन्य सामान रखा हुआ था। बस चलने के दौरान चालक को नींद की झौंका आया और बस अनियंत्रित होकर पलट गई। शनिवार कीसुबह करीब 7.15 बजे एक यात्री बस सागर – भोपाल मार्ग पर रतौना पेट्रोल पंप के पास पलटी जिससे करीब दर्जन भर यात्री घायल हुए हैं। घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। बताया गया कि अमरदीप ट्रेवल्स की यह बस इंदौर से सागर रोजाना चलती है | शुक्रवार की शाम इंदौर से रवाना हुई थी। शनिवार को सुबह सागर के नजदीक रतौना पेट्रोल पंप के पास पलट गई। यात्रियों को अधिक गंभीर चोटें नहीं आई हैं। पुलिस को सूचना मिलते ही तुरंत 108 एंबुलेंस को भेजी गई बस में फंसे लोगों को निकाला गया। एक दर्जन सवारी चोटिल हुई जिन्हे उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। पुलिस द्वारा घटना की जांच की जा रही है।