jhankar
ब्रेकिंग
इंदौर में स्कूल और स्टेशनरी दुकानों पर FIR, महंगी किताब-ड्रेस खरीदने का दबाव भोपाल में यूपी की युवती से दुष्कर्म का मामला, आरोपी बिल्डर फरार वंदे मातरम् विवाद में कांग्रेस पार्षद का मुंह काला करने पर 51 हजार रुपये का इनाम वंदे मातरम पर इंदौर पार्षद रुबीना का बयान, पूर्व मंत्री उषा ठाकुर ने जताया कड़ा विरोध कूनो ने फिर दिखाई उम्मीद की किरण, चीता गामिनी ने 4 स्वस्थ शावकों को दिया जन्म Big news harda : ग्राम बडझिरी में भीषण अग्निकांड, 7-8 मकान जलकर राख इंदौर चिड़ियाघर में अंडर वॉटर टनल, 35 करोड़ में बनेगा दुबई और सिंगापुर जैसे मॉडल का निर्माण नर्मदा में बोटिंग करते वक्त चट्टानों पर आराम करता तेंदुआ, पर्यटकों में अफरातफरी अमरनाथ यात्रा के लिए 15 अप्रैल से एडवांस रजिस्ट्रेशन शुरू, 554 बैंक ब्रांच में होगी सुविधा उपलब्ध Aaj Ka Rashifal: आज दिनांक 11 अप्रैल 2026 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे

Big News: मंत्रिमंडल गठन की तैयारी तेज, Pm मोदी की उपस्थिति में शपथ ग्रहण कल |

मकड़ाई एक्सप्रेस 24 रायपुर : छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री के चेहरे से पर्दा हटने के बाद अब मंत्रिमंडल के गठन का बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है। प्रदेश में भाजपा ने आदिवासी चेहरे विष्णुदेव साय को मुख्यमंत्री के रूप में चयनित किया है। 13 दिसंबर को राजधानी के साइंस कालेज मैदान में दोपहर 2 बजे शपथ ग्रहण समारोह है, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मुख्य अतिथि होंगे।

शपथ ग्रहण में मुख्यमंत्री के साथ दो उप मुख्यमंत्री समेत 10 मंत्री शपथ ले सकते हैं। मंत्रिमंडल के सदस्यों की नियुक्ति को लेकर मंथन चल रहा है। शपथ ग्रहण समारोह में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जेपी नड्डा, केंद्रीय मंत्री डा. मनसुख मांडविया,छत्तीसगढ़ प्रदेश प्रभारी ओम माथुर, सह प्रभारी नितिन नबीन समेत दूसरे राज्यों के कुछ मुख्यमंत्री भी शामिल होंगे।

ऐतिहासिक होगा शपथ ग्रहण कार्यक्रम: भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष व लोरमी विधायक अरुण साव ने कहा, भाजपा को वोट प्रतिशत और सीटों के हिसाब से ऐतिहासिक जीत मिली है। कल का शपथ ग्रहण समारोह भी ऐतिहासिक होने वाला है। रायपुर के साइंस कालेज मैदान में 2 बजे शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया जाएगा। समाज के अलग-अलग वर्ग के सभी लोगों को इस आयोजन में आमंत्रित किया गया है। देश के पीएम नरेंद्र मोदी, पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह सहित अनेक राज्यों के मुख्यमंत्रियों और केंद्रीय मंत्रियों का आमंत्रित किया गया है।”

 

- Install Android App -