jhankar
ब्रेकिंग
एमडी ड्रग्स मामले में हंडिया पुलिस की कार्रवाई, सह-आरोपी गिरफ्तार न्यायालय परिसर में लगा वृहद स्वास्थ्य परीक्षण शिविर, 37 लोगों की हुई जांच ढोलगांव कला में बिजली विभाग की लापरवाही से हादसे का खतरा, ग्रामीणों की जागरूकता से बची गौवंश की जान शहर में गूंजा जय श्रीराम, राम फेरी ने मनाया 15वां स्थापना दिवस बुजुर्ग भक्तों का सम्मान कर लिया आशी... बारंगा में दुपट्टा पहनाने के बाद गरमाई आदिवासी सियासत, भाजपा में शामिल होने की चर्चा पर आया स्पष्टीक... हंडिया बस स्टैंड पर अतिक्रमण का नया मामला: दुकान के सामने टप, जमघट और गांजा पीने के आरोप! हरदा में पंचायत उप-निर्वाचन 2026 के लिए खिरकिया विकासखण्ड के 4 मतदान केंद्रों के भवनों में किया बदला... हरदा में IFMIS की तकनीकी समस्याओं के निराकरण के लिए हर गुरुवार लगेगा हेल्पडेस्क शिविर आज का सुविचार जीवन में सबसे बड़ी जीत किसी और को हराना नहीं, बल्कि खुद की कमजोरियों पर जीत पाना है। आज 18 सितंबर 2026 - मध्य प्रदेश का मौसम अपडेट

Big News: लड़का गांव की लड़की को भगा ले गया, आक्रोशित लड़की के परिजनो ने बरसाया कहर, लड़के की मां को नग्न कर खंबे में बांधकर पीटा, घर में की तोड़फोड़, 7 लोगो पर FIR दर्ज !

बेलगावी : कर्नाटक के बेलगावी शहर के पास वंतमुरी गांव से एक शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। इंसानियत मानवता को तार तार कर देने वाले मामले की चर्चा पूरे क्षेत्र में आग की तरह फेल गई। जानकारी के अनुसार वंतमुरी गांव में एक लड़की को एक लड़का भगा ले गया।

मामला राजी मर्जी का है या बहला फुसलाकर भगा ले जाने का यह तो पुलिस जांच का है। लेकिन युवक की गलती का खामियाजा उसकी मां को भुगतना पड़ा। लड़की के परिजनो को यह बात रास नहीं आई और उन्होंने लड़के की माँ को सड़कों पर नग्न घुमाया और बांधकर उसकी पिटाई की। इस घटना ने राज्य को झकझोर कर रख दिया है। पुलिस के अनुसार, दोनो लड़का लड़की रविवार रात को भागे और पता चलने पर इस घटना को सोमवार तड़के लड़के के परिवार वालों ने अंजाम दिया । महिला का बेटा, गांव की एक लड़की से प्यार करता था, लेकिन लड़की के परिवार वाले इसका विरोध करते थे। वे उसकी शादी किसी दूसरे युवक से कराने की योजना बना रहे थे, इसलिए वह रविवार की रात लड़के के साथ भाग गई।

- Install Android App -

लड़की के गुस्साए परिजनों ने लड़के के घर में घुसकर तोड़फोड़ की। उन्होंने पथराव किया और फिर लड़के की मां कमलम्मा को घर से बाहर खींच लिया घटना ने तब वीभत्स मोड़ ले लिया जब उन्होंने उसे नग्न कर गांव में घुमाया और बिजली के खंभे से बांधकर पीटा। गृह मंत्री डॉ. जी परमेश्वर बेलगावी जिला अस्पताल में पीड़िता से मिलने पहुंचे और घटना की भी जानकारी ली। वंटामुरी गांव स्थित उसके घर भी गये।परमेश्वर ने पीड़ित महिला के पड़ोसियों से भी घटना के बारे में बात की। जब पड़ोसी जवाब देने में झिझके तो परमेश्वर ने उनसे जांच में सहयोग करने का आग्रह किया और उन्हें याद दिलाया कि पीड़ित उन्हीं में से थी। परमेश्वर ने कहा, ”सोमवार की रात 12.30 बजे अमानवीय घटना घटी थी। 24 साल का एक युवक 18 साल की लड़की के साथ भाग गया था।

करीब 10 से 15 रिश्तेदारों ने लड़के के घर में तोड़फोड़ की। उन्होंने लड़के की मां को नंगा कर दिया और बिजली के खंभे से बांधकर उसके साथ मारपीट की। पुलिस मौके पर पहुंची और महिलाओं को बचाया। इस सिलसिले में सात लोगों को गिरफ्तार किया गया है। “उन्होंने कहा कि जोड़े को ट्रैक करने का प्रयास किया जा रहा है।” इस तरह के कृत्य को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और अपराध करने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू की जाएगी।