jhankar
ब्रेकिंग
हंडिया : हंडिया में स्वच्छता के नाम पर कार्रवाई, 50 से 250 रुपये जुर्माने से दुकानदारों में नाराजगी;... गणगौर लोक उत्सव में सामूहिक झालरिया देना लोक परंपरा, भक्ति और समरसता का अद्भुत संगम होता है – अशोक ग... हरदा : कलेक्टर ने मुख्यमंत्री डॉ. यादव के प्रस्तावित कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा की हरदा : महिला सशक्तिकरण अभियान के तहत विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर सम्पन्न अवैध लकड़ी कारखाने पर छापा मारकर सागौन की लकड़ी और मशीनें जब्त : मामले में वन विभाग जांच कर रही । ग्राम चौतलाए खड़ी फसल में आग, कई एकड़ फसल जलकर खाक हरदा : शासकीय शिक्षक संगठन ने मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौपा हरदा : जल स्रोतों के संरक्षण के लिये 19 मार्च से प्रारम्भ होगा जल गंगा संवर्धन अभियान उनकी बात - नियम विरूद्ध डीजे बजाने वालों की शिकायत करें हरदा: श्रीमती रेवा धर्मेंद्र पटेल अध्यक्ष जनपद पंचायत हरदा के द्वारा किसानों के हित में की बड़ी घोषण...

Big News : लोकतंत्र या संविधान नहीं अब कांग्रेस खतरे में है- शिवराज सिंह चौहान

मकड़ाई एक्सप्रेस 24 भोपाल। लोकसभा चुनाव की तारीख घोषित होने के बाद से पार्टियों के नेता अब सक्रिय हो गए है। BJP की बयानबाजी के मजे ले रहे हैं। यह लोक सभा चुनाव में अब कांटे की टक्कर है भाजपा के सामने कांग्रेस अन्य सहयोगी दल है।इधर कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी कई बडे़ नेता मोदी सरकार पर आरोप लगा रहे है कि यह लोकतंत्र और संविधान को बचाने का चुनाव है। 5 अप्रेल शुक्रवार को मप्र. पूर्व मुख्यमंत्री व विदिशा सीट से भाजपा प्रत्याशी शिवराज सिंह चौहान ने इन आरोपो को सिरे से खारिज करते हुए कांग्रेस नेताओं को लताड़ा।

खतरे में है कांग्रेस 

भोपाल मे अपने निवास पर पत्रकारों से चर्चा करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री Shivraj singh chouhan ने कहा कि कांग्रेस और उसके नेता बार.बार कह रहे हैं कि लोकतंत्र और संविधान खतरे में है, लेकिन हकीकत यह है कि लोकतंत्र खतरे में नहीं है,संविधान भी सुरक्षित हाथों में है। वास्तव में खतरे में अगर कोई है तो वह कांग्रेस है।कांग्रेस बिखर रही है उनके नेता पार्टी छोड़ रहे है।

- Install Android App -

आपातकाल में कांग्रेस ने निर्दोषो को भेजा था जेल

पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह  ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए आपातकाल की याद दिलाई कहा कि कांग्रेस नेता कह रहे है कि हम जेल भेज रहे है आपातकाल में क्या हुआ था। मेरी उम्र 17 साल की थी में 11वी पढ रहा था मुझे भी जेल भेजा गया था। इमरजेंसी में तात्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी थी। तब संविधान और लोकतंत्र का गला किसने घोटा था। कांग्रेस ने नेताओं ही नही मासूम बच्चों को भी जेल भेजा था।

कांग्रेस नेताओं ने हर अच्छे काम का विरोध किया

अब भारतीय जनता पार्टी का शासन है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हैं। अगर कोई गलत काम करेगा तो जेल जाएगा। कांग्रेस ने तो निरपराधों को जेल भेजा था। कांग्रेस के अभी के नेता हर अच्छे काम का विरोध किया है। कहते थे कि कश्मीर में धारा 370 हटेगी तो आग लग जाएगी लेकिन पत्ता भी नहीं हिला। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हम स्वर्णिम भारत को देख रहे है। आज देश के युवा वि़द्यार्थी सब प्रधानमंत्री की ओर से खुद भविष्य सुरक्षित महसूस करते है। रुस यूक्रेन युद्ध के भीषणता के बीच हमारे छात्र सुरक्षित वतन आ गए। यह मोदी है तो संभव हुआ है।