jhankar
ब्रेकिंग
पुलिस अधीक्षक अंकित जायसवाल ने टिमरनी फटाका बाजार का किया निरीक्षण दीपावली की खुशियों के बीच टूटा दुखों का पहाड़, नहर में डूबने से डेढ़ साल के मासूम की मौत खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिठाई और खाद्य पदार्थों के नमूने लिए, जांच के लिए भोपाल भेजे हरदा में कोतवाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 2 किलो 450 ग्राम गांजा जब्त दीपावली के बाद सोना-चांदी के भाव में मामूली गिरावट के आसार, हरदा के सराफा बाजार में धनतेरस पर उमड़ी ... आज के खास त्योहार छोटी दिवाली / नरक चतुर्दशी / काली चौदस मनाई जायेगी जबलपुर में धनतेरस की रात भीषण अग्निकांड, 50 से ज्यादा परिवारों के आशियाने जलकर खाक धनतेरस पर डबरा-पिछोर रोड पर दर्दनाक हादसा, ओवरलोड रेत ट्रॉली ने चाचा-भतीजे को कुचला, दोनों की मौत नर्मदापुरम में कलयुगी बेटे की हैवानियत, गर्भवती पत्नी के विवाद में मां और सौतेले पिता को उतारा मौत क... हरदा में युवक का शव मिलने से सनसनी, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

Big News Bhopal: पूर्व नपाध्यक्ष वरिष्ठ नेता सुरेंद्र जैन ने पूर्व सीएम कमलनाथ के निवास पर पहुंचकर कांग्रेस की सदस्यता ली |

Bhopal / Harda: आज भाजपा के वरिष्ठ नेता व दो बार हरदा नगर पालिका के अध्यक्ष रह चुके सुरेंद्र जैन जी अपने साथियों के साथ राजधानी भोपाल पहुंचे। जहा उन्होंने पूर्व सीएम कमलनाथ के आवास पर पहुंचकर कांग्रेस की सदस्यता ली। इस मौके पर कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ जी, दिग्विजय सिंह जी ने सुरेंद्र जैन व पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष सूरज राजपूत  का स्वागत किया। हरदा से करीब 100 गाड़ियों के काफिले से कांग्रेसी साथियों व अन्य के साथ राजधानी पहुंचे। इस दौरान जिला प्रभारी अवधेश सिंह सिसोदिया, कांग्रेस जिला अध्यक्ष ओम पटेल, वरिष्ठ कांग्रेसी लक्ष्मीनारायण पवार, दीपक सारण सहित अन्य वरिष्ठ कांग्रेस नेता मौजूद रहे ।

दशहरे के दिन भाजपा पार्टी को दिया इस्तीफा, मंत्री कमल पटेल पर लगाए थे गंभीर आरोप –

- Install Android App -

दो बार नगर पालिका अध्यक्ष रहे सुरेन्द्र जैन ने दशहरे पर प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मंत्री कमल पटेल पर गंभीर आरोप लगाए। सुरेन्द्र जैन ने खुद को गद्दार कहे जाने और स्व. नंद कुमार चौहान के नाम पर हरदा भाजपा भवन (कमल कुंज) का नाम न रखे जाने पर भावुक होकर, रुंधे गले व भीगी आंखों से पार्टी के सभी पदों से इस्तीफा देते की बात कहते हुए कहा पार्टी ने सभी सर्वे को नजर अंदाज कर कमल पटेल को टिकट दिया है। उन्होंने आरोप लगाया कि कमल पटेल के संरक्षण में हरदा में जुआ, सट्टा, नशा और नकली बीज व नकली कीटनाशक का कारोबार चल रहा है। नर्मदा में हो रहे अवैध खनन और ड्रग्स बिकवाने के आरोप भी सुरेन्द्र जैन ने कमल पटेल पर लगाए।

पार्टी से इस्तीफा देते हुए सुरेन्द्र जैन ने कहा कि कमल पटेल में अहंकार आ गया है। उन्होंने दीनदयाल उपाध्याय की पॉलिटिकल डायरी के पेज 151 दि. 11 दिसंबर 1961 को दोहराते हुए कहा कि कोई बुरा प्रत्याशी केवल इसलिए आपका वोट पाने का दावा नहीं कर सकता कि वह किसी अच्छे दल की ओर से खड़ा है। दल के हाईकमान ने ऐसे व्यक्ति को टिकट देते समय पक्षपात किया होगा। अत ऐसी गलती को सुधारना मतदाता का कर्तव्य है। उन्होंने इसे बार-बार दोहराते हुए वोटरों से हाईकमान की इस गलती को सुधारने का आग्रह किया।