jhankar
ब्रेकिंग
हरदा: टिमरनी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 927 ग्राम गांजा के साथ युवक गिरफ्तार हरदा में एम्बुलेंस व्यवस्था पर गंभीर सवाल: करोड़ों के जिला अस्पताल का क्या फायदा, जब समय पर नहीं पहु... हरदा: कॉलेज छात्रा का घर के आंगन में अधजला शव मिलने से सनसनी, पुलिस जांच में जुटी ₹19 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों दबोचा गया रोजगार सहायक, लोकायुक्त का बड़ा ट्रैप ऑपरेशन MP के 82 लाख किसानों के खातों में आए ₹3,300 करोड़ , सीएम ने खंडवा से की राशि ट्रांसफर मूंग खरीदी आंदोलन: हरदा में पुलिस अलर्ट, जिले की सीमा पर रोके गए किसान नेता, पुलिस अभिरक्षा में रखा हरदा में बेखौफ चोरों का आतंक: किसान के घर 60 लाख की चोरी, सोते रहे परिजन... CCTV में कैद हुआ चोर, पु... पंजाब: भाजपा दफ्तर पर फेंका बम, सियासी घमासान तेज जम्मू-कश्मीर FES भर्ती पेपर लीक मामला: ACB ने 12 और लोगों को किया गिरफ्तार, नेटवर्क खंगालने में जुटी... मप्र मे रक्षक ही असुरक्षित है पुलिस पर हो रहे हमले ड्रिंक एंड ड्राइव चेकिंग में नशेडी़ वाहन सवार युव...

Big news cg: छत्तीसगढ़ के मुंगेली मे चिमनी गिरने से 25 लोग दबे 9-10 लोगो की मौत की सम्भावना! 

मकड़ाई एक्सप्रेस 24 मुंगेली। गुरुवार को जिले के सरगांव थाना क्षेत्र के ग्राम रामबोड़ में एक निर्माणाधीन कुसुम प्लांट में अचानक बड़ा हादसा हो गया।

लोहे की पाइप निर्माण के लिए तैयार हो रही फैक्ट्री की चिमनी गिरने से 25 से अधिक लोग मलबे में दब गए। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार 9-10 लोगों की मौत होने की आशंका है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंच गई है। मलबे में फंसे लोगों को निकालने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है

सुरक्षा मानको की अनदेखी

- Install Android App -

बताया जा रहा है कि प्लांट निर्माण के दौरान सुरक्षा मानकों की अनदेखी की गई थी, जिससे यह हादसा हुआ। फिलहाल, घायलों को अस्पताल भेजा जा रहा है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है। घटना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है।

प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप

कुसुम पावर प्लांट में हुई इस दुर्घटना को लेकर कई कर्मचारियों ने प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि प्लांट की मशीनों और स्ट्रक्चर की समय पर जांच नहीं की गई थी, जिसकी वजह से यह हादसा हुआ। इसके साथ ही प्लांट विस्तार के दौरान सुरक्षा के उपायों को नजरअंदाज किया गया।