jhankar
ब्रेकिंग
प्रदेश में आज होली का रंगीन उत्सव, भोपाल में निकलेगा ऐतिहासिक चल समारोह इंदौर बायपास का होगा हाईटेक नवीनीकरण, 100 करोड़ से सुधरेगी सड़क और बढ़ेगी सुरक्षा उज्जैन में शुद्ध शाकाहारी रेस्टोरेंट में ही नॉनवेज बनाकर खा रहे थे कर्मचारी सड़क दुर्घटनाओं में पीएम राहत योजना से मिलेगी डेढ़ लाख तक की मुफ्त चिकित्सा सुविधा Aaj Ka Rashifal: आज दिनांक 04 मार्च 2026 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे पूर्व विधायक संजय शुक्ला समेत अन्य यात्री दुबई से लौटे: इजराइल-ईरान जंग के बीच कुछ फ्लाइट्स शुरू एक अप्रैल से जबलपुर में स्कूली वाहनों में एलपीजी किट का उपयोग होगा बंद राजा रघुवंशी हत्याकांड में परिवार का अहम निर्णय, होली में सोनम की साड़ी भी जलाए तालाब बना मौत का कुआं, नहाने गए दो किशोरों की डूबने से मौत हंडिया : आध्यात्मिक रंगों में मनी होली: ब्रह्माकुमारी आश्रम हंडिया में बुराइयों का दहन, सद्गुणों का ...

Big news छिपाबड़: रोहित चौहान हत्याकांड , करणी सेना, राजपुत समाज ने किया थाने का घेराव , छिपाबड़ महाराणा प्रताप चौक पर किया चक्काजाम

करणी सैनिक और समाज की महिलाएं बैठी धरने पर आरोपियों ने झूठी एफआईआर दर्ज कराई उसके खात्मे की मांग!

हरदा : गणेश विसर्जन के बाद जिले के छीपाबड़ थाना क्षेत्र के खिरकिया में दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई विवाद के दौरान एक युवक की मौत और दो युवक घायल हो गए।

जिसमे जिला अस्पताल में उपचार के दौरान युवक रोहित पिता बलवंत सिंह चौहान उम्र 27 साल निवासी सुभाष वार्ड खिरकिया की मौत हो गई थी,जबकि ऋषभ पासी एवं दीपक केवट को आई गम्भीर चोट, आई थी। इस मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को महाराष्ट्र बार्डर से गिरफ्तार कर लिया था। आरोपी पुलिस की रिमांड पर है।

आज रोहित चौहान की मौत के बाद करणी सेना, राजपुत समाज और मृतक के परिवार की महिलाओं ने छिपाबड़ थाना पहुंचकर थाने का घेराव किया। अन्य फरार आरोपियों की गिरफ्तारी और झूठे केस के खात्मे की मांग की गई।

- Install Android App -

करनी सेना और मृतक के परिवार वालों ने पुलिस प्रशासन की कार्यशैली पर सवाल उठाए।

वही हत्याकांड और मारपीट के बाद आरोपियों के द्वारा भी थाने में झूठी शिकायत दर्ज कर एफआईआर करवा दी गई थी। उसका विरोध आज किया और उसके खात्मे की मांग की गई।

दोपहर एक बजे से करणी सेना के लोग पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन देकर कार्यवाही की मांग पर थाने में बैठे रहे। जब पुलिस अधीक्षक शाम 5 बजे तक नही पहुंचे तो सभी लोग छिपाबड़ महाराणा प्रताप चौक पहुंचे और सड़क पर बैठ गए। इस दौरान सड़क के दोनो ओर दो किलो मीटर तक वाहनों की लाइन लग गई। वही छिपाबड़ थाना क्षेत्र एसडीओपी सहित वरिष्ठ अधिकारी मौके पर मौजूद रहे।

हरदा छिपाबड़: पुरानी रंजिश में खिरकिया निवासी रोहित ठाकुर पर धारदार हथियार से आरोपी युवकों ने किया बार, इलाज के दौरान हुई मौत, हत्या का केस दर्ज! तीन आरोपी गिरफ्तार ! देखे पूरी खबर विस्तार से