jhankar
ब्रेकिंग
Aaj Ka Rashifal: आज दिनांक 25 मार्च 2026 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे धर्मध... नाबालिग छात्रा से किया दुष्कर्म,वीडियो वायरल करने की धमकी ! छात्र संगठन से जुड़े फरार आरोपी आशुतोष प... Harda से बड़ी खबर: हरदा के आरटीआई कार्यकर्ता आनंद जाट पर प्राणघातक हमला। निजी हॉस्पिटल में भर्ती। दे... इंदौर के खजराना मंदिर के पुजारी परिवार पर दहेज प्रताड़ना का आरोप कलेक्टर से मिलने के लिए पूरे दिन बैठी रही जिला पंचायत अध्यक्ष उज्जैन में अवैध निर्माणों पर UDA की बड़ी कार्रवाई, 16 इमारतें बुलडोज़र से ध्वस्त ग्वालियर नगर निगम ने संपत्ति कर पर 50% छूट की घोषणा की नई गाइडलाइन के तहत प्रदेश में LPG गैस सिलेंडर वितरण, कोटा निर्धारित पेट्रोल और डीजल संकट की अफवाह से हड़कंप: रतलाम में भारी भीड़ और विवाद मिडिल ईस्ट तनाव के बीच सोना-चांदी के भाव में गिरावट

Big News Harda: युवक ने की हरदा जाने की जिद, मां बोली दूसरे दिन चले जाना, गुस्से में बेटे ने खा लिया जहरीला पदार्थ, हुई मौत

हरदा : जिले के छीपाबड़ थाना अंतर्गत ग्राम काल्याखेड़ी में एक युवक ने गुस्से में आकर जहर पी लिया था। परिजनों ने उसे शहर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया था जहा इलाज के दौरान मौत हो गई। मंगलवार को पुलिस ने मृतक का पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंपा।जानकारी के अनुसार दिलीप सोलंकी मजदूरी करता था। वह दीपावली के दिन उसकी मां से हरदा जाने का बोल रहा था। जिस पर उसकी मां ने कहा कि दीपावली के दूसरे दिन जाने के लिए कहा था। इसी बात से वह नाराज हो गया और उसने घर में रखी कीटनाशक दवा पी ली थी। इसके बाद उसकी तबियत बिगड़ गई। परिजन उसे तुरंत हरदा लेकर आए और प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया। लेकिन मंगलवार सुबह 6 बजे उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। इसके बाद उसके शव को जिला अस्पताल लाया गया। जहां डॉक्टर ने उसका पीएम कर शव परिजनों को सौंपा। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू की।