विवाह की खुशियां बदली मातम बारात वापिस लौटी
मकडा़ई एक्सप्रेस 24 बक्सर। बिहार के बक्सर जिलें में मंगलवार की रात एक खतरनाक मामला सामने आया। मुफस्सिल थाना क्षेत्र के नगर चौसा पंचायत स्थित मल्लाह बस्ती में जयमाला की बारात के दौरान एक सनकी युवक ने मंच पर दुल्हन को गोली मार दी। इस घटना के बाद शादी समारोह में भगदड़ मच गई। गंभीर रूप से घायल दुल्हन को वाराणसी ले जाया गया, जहां उसका उपचार जारी है।
जयमाला के मंच पर खूनी खेल
जानकारी के मुताबिक, नंद मल्लाह की 18 साल की बेटी आरती की शादी उत्तर प्रदेश के बलिया जिले के सुलेमानपुर से आई बारात के साथ हो रही थी। जयमाला के समय झूले-दुल्हन मंच पर उपस्थित थे और चारों ओर जश्न का माहौल था। इसी बीच, चेहरे पर नकाब बांधे एक युवा भीड़ के मंच तक पहुंचे और आरती के पेट में गोली मार दी। संगीत के कारण पहले तो किसी को समझ नहीं आया, लेकिन जब दुल्हन लहुलुहान गिरी गिरी, तो वहां पर हंगामा मच गया ।
आशिक ने एकतरफा प्यार में चलाई गोली
अस्पताल ले जाते समय घायल आरती ने हमलावरों की पहचान अपने घर के पास रहने वाले दीनबन्धु के रूप में की है। लड़की के पिता का आरोप है कि आरोपी का उनकी लड़की से एकतरफा प्रेम था।इधर आरोपी के पिता से पुलिस पूछताछ कर रही है।
बारात लौटी, पुलिस की छापेमारी जारी
इस घटना के बाद लड़के और बाराती बारात में आ गए और बारात बिना शादी के ही लौट आई। मुफस्सिल थाना पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी के घर को सील कर दिया है और उसके पिता से पूछताछ की जा रही है।
पुलिस का कहना है ”मामले की जांच की जा रही है। पहली नजर में यह प्रेम-प्रसंग का मामला लग रहा है।

