jhankar
ब्रेकिंग
प्रदेश में आज होली का रंगीन उत्सव, भोपाल में निकलेगा ऐतिहासिक चल समारोह इंदौर बायपास का होगा हाईटेक नवीनीकरण, 100 करोड़ से सुधरेगी सड़क और बढ़ेगी सुरक्षा उज्जैन में शुद्ध शाकाहारी रेस्टोरेंट में ही नॉनवेज बनाकर खा रहे थे कर्मचारी सड़क दुर्घटनाओं में पीएम राहत योजना से मिलेगी डेढ़ लाख तक की मुफ्त चिकित्सा सुविधा Aaj Ka Rashifal: आज दिनांक 04 मार्च 2026 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे पूर्व विधायक संजय शुक्ला समेत अन्य यात्री दुबई से लौटे: इजराइल-ईरान जंग के बीच कुछ फ्लाइट्स शुरू एक अप्रैल से जबलपुर में स्कूली वाहनों में एलपीजी किट का उपयोग होगा बंद राजा रघुवंशी हत्याकांड में परिवार का अहम निर्णय, होली में सोनम की साड़ी भी जलाए तालाब बना मौत का कुआं, नहाने गए दो किशोरों की डूबने से मौत हंडिया : आध्यात्मिक रंगों में मनी होली: ब्रह्माकुमारी आश्रम हंडिया में बुराइयों का दहन, सद्गुणों का ...

बिग न्यूज इंदौर: उज्जैन और नागदा के बीच टैंकर फोर व्हीलर वाहन में भिड़त 4 की मौत 3 गंभीर घायल ! 

इंदौर: शुक्रवार सुबह मध्यप्रदेश ने दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। जहा टैंकर और कार की टक्कर में एक ही परिवार के चार लोगों की मौत हो गई। हादसे में तीन लोग गंभीर घायल हुए है। जिनका इलाज चल रहा है।

मिली जानकारी के अनुसार नागदा के बेड़ावन्या गांव में शुक्रवार तड़के करीब 5:30 बजे कार और टैंकर की टक्कर हो गई। हादसे में कार सवार 4 लोगों की मौत हो गई। जबकि 3 घायल हैं। सभी मृतक इंदौर के रहने वाले थे। वे अजमेर से जियारत कर लौट रहे थे।जावरा-नागदा रोड पर के पास एक्सीडेंट हो गया।

टक्कर इतनी भीषण थी कि इनोवा के परखच्चे उड़ गए। ड्राइविंग सीट पर फंसे शव को निकालने के लिए कार काटनी पड़ी।

अजमेर से जियारत कर लौट रहा था परिवार,,

- Install Android App -

कार में आठ लोग सवार थे। जिसमे एजाज नाम के शख्स को कोई चोट नहीं लगी। ऐजाज ने बताया कि आठ लोग इंदौर से 23 अक्टूबर को अजमेर के लिए निकले थे। शुक्रवार सुबह लौटते वक्त एक पेट्रोल टैंकर और एक ट्रक हमारी गाड़ी के पीछे थे। कुछ देर बाद टैंकर ने हमारी कार को ओवरटेक किया। इसी दौरान गाड़ी टैंकर से जा भिड़ी।

भीषण हादसे में इनकी गई जान,,

इमरान पुत्र इज्जत नूर, 40 साल, निवासी कड़ाव घाट, इंदौर , आसिफ पुत्र अहमद मंसूरी, 35 साल, निवासी पिंजारा बाखल इंदौर, अब्दुल मन्नान पुत्र अब्दुल गफ्फार, निवासी झलारिया, इंदौर, समीर पुत्र हाजी हफीज खान, निवासी झलारिया, इंदौर

ये हुए घायल

जुबैर पुत्र जाकिर, 30 साल, इंदौर, समीर पुत्र रशीद, 25 साल, निवासी सांवेर, इंदौर, ओसामा पुत्र सिद्दीक, 25 साल, निवासी सांवेर, इंदौर है।