jhankar
ब्रेकिंग
हरदा विधायक डॉ. दोगने ने पोखरनी, सारसूद और भवरदी में लाखों के विकास कार्यों का किया लोकार्पण व भूमिप... हरदा : चेक बाउंस मामले में अभियुक्त निशांत पुनासे को 01 वर्ष का कारावास, 17.32 लाख रूपये प्रतिकर चुक... मदिरा के अवैध विक्रय व संग्रहण के विरूद्ध 5 प्रकरण दर्ज मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के अंतर्गत कृषि क्षेत्र में नवाचारों एवं योजनाओं का अवलोकन स्वास्थ्य आयुक्त धनराजू एस ने हरदा जिले की स्वास्थ्य संस्थाओ का किया औचक निरीक्षण छात्राओं को गुड टच-बैड टच और बाल विवाह के दुष्परिणामों की दी जानकारी पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय चारूवा हरदा में तात्कालिक भाषण प्रतियोगिता आयोजित प्रदेश में 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर तक चलेगा सेवा संकल्प अभियान ग्राम मांदला में मुख्यमंत्री जन विश्वास संवाद शिविर आयोजित सऊदी पर हूतियों का बड़ा हमला, लाल सागर के रणनीतिक बंदरगाह मोचा पर किया कब्जा

Big News khargon : बस का टायर फटा पुलिया से नदी में जा गिरी बस, 8 घायल, घटना मोबाइल के कैमरे में कैद

खरगोन : जिले के सनावद रोड पर ग्राम रोड़िया के पास गुरुवार शाम 4 बजे यात्री बस पुलिया से नदी में जा गिरी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बस का अगला टायर फटने से अचानक संतुलन बिगड़ा और बस सड़क से सीधे नदी में उतर गई। हादसे के समय बस में 20 से 22 यात्री सवार थे। इनमें चालक सहित 8 लोग घायल हो गए। चालक की स्थिति गंभीर है। बस हादसे का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। सूचना मिलते ही ग्रामीण मौके पर पहुंचे। घायलों को ताबड़तोड़ बस की खिड़कियों व कांच फोड़कर बाहर निकाला। नदी में पानी का बहाव बना हुआ था। बस  कंडक्टर साइड झुकने से दरवाजे बंद हो गए थे।

- Install Android App -

थोड़ी सी देरी खतरनाक साबित हो सकती थी। एंबुलेंस की मदद से (4 घायलों को गोगावां अस्पताल भेजा गया। यहां से 4 लोगों को खरगोन रैफर किया गया। गोगावां टीआई प्रवीण आर्य ने बताया की बस (एमपी 10पी-8088) खरगोन से सनावद की ओर जा रही थी। इसी दौरान बस नदी में उतर गई।  बस की गति कम थी अन्यथा बड़ा हादसा हो जाता।