jhankar
ब्रेकिंग
हंडिया : आंगन मिलन सेवा में गूंजा सेहत का संदेश, महिलाओं को पोषण और एनीमिया से बचाव की दी जानकारी गांधी जयंती पर भाजपा ने दिया स्वच्छता का संदेश, झाड़ू लेकर मैदान में उतरे कार्यकर्ता वरिष्ठ अधिवक्ता के घर ऑफिस में मारपीट का आरोप, अधिवक्ता घायल; 7 लोगों पर मामला दर्ज छोटी हरदा के लाल रामविलास हुंडा को मिलेगा के.एफ. रुस्तमजी पुरस्कार हंडिया की दुकानों में बिजली तो भरपूर, पर कनेक्शन का हिसाब कौन बताएगा? गाँव वालों ने किया लाड़ली का भव्य स्वागत: चतरखेड़ा की बेटी अनामिका रघुवंशी बनीं एएसआई , जश्न में डूबा... बानापुरा शराब दुकान में मिलावट का मामला मुख्यमंत्री तक पहुंचा माह के पहले कार्य दिवस की शुरूआत ‘‘वंदेमातरम्’’ गायन से हुई शराब दुकान पर मिलावट वीडियो के बाद हड़कंप, आबकारी विभाग दो दिन से कर रहा जांच 0 से 5 वर्ष तक के सभी बच्चों के आधार कार्ड बनवाएं

Big News Mp: कुएं में मिला 17 वर्षीय नाबालिग का शव, हत्‍या या आत्‍महत्‍या पुलिस जांच में जुटी

बालाघाट : जिले के थाना चांगोटोला क्षेत्र अंतर्गत वार्ड क्रमांक-एक में बुधवार को उस समय सनसनी फैल गई। जब गांव के ही प्रकाश शर्मा के खेत में बने एक कुएं में 17 वर्षीय नाबालिग का शव देखा गया। पुलिस ने बताया कि 30 अक्टूबर से घर से लापता थी किशोरी। स्वजनों ने देर तक घर न लौटने पर पहले उसकी गांव तथा अपने रिश्तेदारों के घर पतासाजी की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिलाा। स्वजनों ने मंगलवार को पुलिस ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने धारा 363 के तहत प्रकरण दर्ज कर मामले को जांच में लिया और नाबालिग की तलाश शुरू की।

बुधवार सुबह कुछ ग्रामीणों ने घर के पीछे प्रकाश शर्मा के खेत में बने कुएं में शव देखा और अन्य ग्रामीणों व पुलिस को इसकी सूचना दी। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर खाट के सहारे शव को बाहर निकाला। काली रंग की जैकेट पहने हुए थी। पुलिस ने शव बरामद करने के बाद एफएसएल टीम को सूचना दी। टीम ने शव तथा मौका स्थल का बारीकी से मुआयना किया और साक्ष्य एकत्र किए। पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवाया। पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव स्वजनों को सौंप दिया है तथा मर्ग कामय कर मामले की जांच की जा रही है।

- Install Android App -

आत्महत्या की आशंका –

थाना प्रभारी जितेंद्र सिंह बघेल ने बताया कि स्वजनों की रिपोर्ट पर पुलिस ने 363 के तहत प्रकरण दर्ज कर नाबालिका की तलाश शुरू की थी। बुधवार को उसका शव गांव में एक कुएं से बरामद किया गया है। शव के पास से एक डाट पेन भी मिला है, लेकिन जैकेट के जेब से शरीर के आसपास सुसाइड नोट नहीं मिला है। प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का है। इसके लिए पुलिस ने मृतका के घर की भी तलाश की है तथा स्वजनों के बयान दर्ज किए हैं। मृतका ने आत्महत्या क्यों की है, कारण अज्ञात है। फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले को जांच में लिया है। इसकी विवेचना की जा रही है।