jhankar
ब्रेकिंग
अत्यधिक आपातकालीन चेतावनी जारी! 19 अप्रैल से 31 मई तक, सफलता का निरीक्षण और संघर्ष की शक्ति छात्रों के लिए एक विशेष संदेश- ओपी देवहारे प्रियंका यदुवंशी ने 10वीं बोर्ड में 83.2% अंकों के साथ लहराया परचम : 4 विषयों में विशेष योग्यता हाई स्कूल व हायर सेकण्ड्री परीक्षा परिणाम घोषित दिव्यांग मोनिका को मिली लीगल गार्जियनशिप सड़े गले फलों व सब्जियों तथा दूषित मिठाई की बिक्री प्रतिबंधित रहेगी समाधान एक दिवस-तत्काल सेवा में लापरवाही पर नोटिस, कलेक्टर ने मांगा स्पष्टीकरण जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत विकासखंड स्तरीय प्रतियोगिता सम्पन्न एसडीएम सुश्री बघेेल ने उपार्जन केंद्रों का किया औचक निरीक्षण लाडो अभियान के तहत बाल विवाह रोकने जिला प्रशासन ने की व्यापक तैयारी

BIg News Mp : खदान में नहाने गए दो मासूम डूबे, दोनो की हुई मौत

कटनी मध्यप्रदेश : रविवार दोपहर दो बजे के लगभग कुठला थारी चौकी के करहिया गांव के पास मुरूम की खुली खदान में भरे पानी में नहाने के दौरान डूबने से दो बच्चों की मौत हो गई। ग्रामीणों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। बच्चों को ग्रामीणों की मदद से खोजा गया और बाहर निकालते हुए जिला अस्पताल पहुंचाया गया।

बिलहरी चौकी प्रभारी गाेपाल विश्वकर्मा ने बताया कि रविवार की दोपहर को करहिया गांव निवासी आनंद पिता दलबहादुर वासुदेव 12 वर्ष और कुलदीप पिता रवि कनौरिया आठ वर्ष दोनों गांव में साइकिल चला रहे थे।

- Install Android App -

दोपहर दो बजे के लगभग अचानक से दोनों करहिया व मतवारी गांव बीच मुरूम की खुली खदान में पहुंच गए और नहाने के लिए उतरे लेकिन वापस नहीं लौटे। आसपास के लोगों ने जब काफी देर तक दोनों बच्चों को बाहर निकलते नहीं देखा तो स्वजनों व गांववालों को सूचना दी।

मौके पर ग्रामीणों की भीड़ लग गई और पुलिस को सूचना दी गई। इस बीच ग्रामीणों ने बालकों की खदान में खोजबीन शुरू कर दी। मौके पर पुलिस भी पहुंच गई और इस बीच ग्रामीणों ने मशक्कत के बाद आनंद को खोज निकाला। जिस समय उसे बाहर निकाला गया, उसकी सांस चल रही थी।

स्वजन तत्काल उसे वाहन से लेकर जिला अस्पताल पहुंचे, जहां पर जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया गया। वहीं आनंद के बाद कुलदीप को भी ग्रामीणों ने खदान से खोज लिया लेकिन उसकी मौके पर ही मौत हो चुकी थी। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम को भेजा और मामले की जांच कर रही है।