jhankar
ब्रेकिंग
छत्तीसगढ़ में बारिश से बाढ़ के हालात, महादेव घाट से गंगरेल डैम तक पानी ही पानी हरदा–आशापुर मार्ग की बदहाली के खिलाफ विधायक डॉ. दोगने की पैदल यात्रा हरदा: प्रताड़ना से परेशान स्वास्थ्य विभाग कर्मचारी ने सल्फास खाया, इलाज के दौरान मौत, चार लोगो पर लग... अलीगढ़ में युवक से बर्बरता का आरोप, पेड़ से बांधकर पीटा और आधा सिर मुंडवाया महिला से संबंध के शक में... हंडिया पुलिस की बड़ी कार्रवाई: वेयरहाउस से चोरी हुए 6 कट्टी चना बरामद, 3 आरोपी गिरफ्तार हरदा से बड़ी खबर : रहटगांव में दो घटनाओं से सनसनी: अजनाल नदी किनारे मिला कंकाल, बड़झिरी-बोबदा के बीच... आज 27 सितंबर रविवार को देश का मौसम - उत्तर भारत में झमाझम बारिश का अलर्ट आज 27 सितंबर, रविवार सुबह की देश-दुनिया की 10 बड़ी खबरें एक नजर में मकडाई एक्सप्रेस 24 के साथ विद्यार्थियों में नेतृत्व क्षमता विकसित करने में प्रतिभा की अहम भूमिका- केंद्रीय राज्य मंत्री उइके खुशियों की दास्तां : पीएम स्वनिधि योजना बनी सहारा, चने-फुटाने का ठेला लगाने वाले फूलचंद कहार की बदली...

Big News Mp : ठाकुर घोड़े पर नही गधे पर सवार होकर पहुंचा…

मध्यप्रदेश में इस जिले में गधे पर सवार होकर नामांकन दाखिल करने पहुंचे नेताजी, देखने उमड़ी भीड़ –

भोपाल : मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गई है। चुनावी माहौल में कोई बैंड बाजा तो कोई हजारों की भीड़ जुटाकर नामांकन दाखिल करने

- Install Android App -

पहुंच रहा है। इसी दौरान एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमे एक नेताजी विधायक प्रत्याशी का फार्म भरने हाथी घोड़े या कार में सवार होकर नही बल्कि गधे पर बैठकर फूलो की माला पहनकर अपने समर्थको के साथ फार्म भरने जा रहे है।
यह वीडियो और नेताजी बुरहानपुर जिले के है। प्रदेश के बुरहानपुर जिले के एक विधानसभा क्षेत्र के निर्दलीय प्रत्याशी गधे पर सवार होकर नामांकन दाखिल करने पहुंचे। इधर मंत्री भी लक्जरी कारों के काफिले को छोड़कर स्कूटी पर सवार होकर नामांकन फॉर्म भरने पहुंचे। दोनों ही मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। लोग नेताओं के इस अंदाज पर चुटकी भी ले रहे हैं।

जिले में एक निर्दलीय उम्मीदवार प्रियांक सिंह ठाकुर नामांकन भरने गधे पर सवार होकर पहुंचे। उन्होंने राजनीतिक दलों पर परिवारवाद का आरोप लगाया है। कहा कि गिने चुने परिवार के लोग ही राजनीति में लोगों को गधा बना रहे हैं। प्रियांक सिंह ने कहा अब जनता गधा नही बनेंगी इसीलिए गधे पर बैठकर नामांकन फार्म जमा करने आया हूं।