ब्रेकिंग
अब से किसी चौक चौराहे या सड़क पर महापुरुषों या अन्य की प्रतिमा नहीं लगेगी- हाई कोर्ट Aaj ka rashifal: आज दिनांक 8 जुलाई 2025 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे गंभीर मरीजों को रेफर करने पीएम श्री एम्बुलेंस सेवा का संचालन प्रदेश सहित जिले में संचालित Live maa narmda: मां नर्मदा का रौद्र रूप देखे वीडियो, लगातार हो रही बारिश से तेजी से बढ़ रहा जलस्तर रेत का अवैध परिवहन कर ले जा रहे 2 ट्रेक्टर ट्राली करताना पुलिस ने पकड़ी। केस दर्ज भारतीय किसान संघ रहटगांव तहसील के प्रतिनिधि मंडल ने आज हरदा कलेक्टर सिद्धार्थ जैन से मुलाकात की अब निजी चिकित्सक देंगे हरदा के संजीवनी क्लिनिकों पर अपनी सेवाएं : कलेक्टर श्री जैन ने निजी चिकित्सको... मप्र में मूँग और उड़द की खरीदी आज से प्रारम्भ!  जानिए क्या है मूँग और उड़द का समर्थन मूल्य तस्वीर देखिए सीएम मोहन यादव सरकार: धरती पुत्र किसान परिवार के महिलाएं , बच्चे , बुजुर्ग सभी खाद के... उज्जैन: मोहर्रम के जुलूस में बवाल युवकों ने बेरिकेड्स गिराये , 6 पुलिसकर्मी घायल

Big News Mp: पेड़ पर फंदे से लटका मिला किसान का शव, एक अन्य घटना में कुएं में मिली लाश

भोपाल राजधानी के गुनगा थाना इलाके में रहने वाले एक किसान का शव पेड़ पर फांसी पर लटका मिला। वह घर से साबुन लाने का कहकर बाजार गया गया। उसके बाद घर वापस नहीं लौटा था। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। रातभर घर नहीं लौटा तो स्वजन खोजने निकले पुलिस के मुताबिक ग्राम सेमरीकलां निवासी 30 वर्षीय रंजीत सिंह पुत्र कालूराम मेहर खेती-किसानी करता था। बुधवार रात करीब आठ बजे वह घर से हर्राखेड़ा साबुन लेने जाने का कहकर निकला था। उसके बाद घर वापस नहीं लौटा था। गुरुवार सुबह स्वजन उसकी तलाश में निकले तो गांव के पास स्थित खेत में लगे नीम के पेड़ पर उसे फांसी पर लटके हुए देखा। पुलिस के मुताबिक प्रथमदृष्टया यह खुदकुशी का मामला लग रहा है। हालांकि मृतक के पास कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। मृतक के स्वजन भी अभी इस मामले में कुछ भी बताने की स्थिति में नहीं है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

- Install Android App -

वही एक अन्य घटना में बैरसिया इलाके में एक अधेड़ व्यक्ति की कुएं में गिरने से मौत हो गई। थाना पुलिस के मुताबिक कढ़ईया चंवर निवासी 55 वर्षीय गोरेलाल पुत्र छुट्टूलाल गुरुवार शाम को अपने घर के पास स्थित कुएं से पानी निकालने पहुंचा था। इस दौरान पैर फिसलने से वह कुएं में गिर गया। घटना का पता चलते ही स्वजन ने उसे कुएं से बाहर निकाला और अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां चेक करने के बाद डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।