ब्रेकिंग
Aaj ka rashifal: आज दिनांक 29 जुलाई 2025 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है। आपके भाग्य के सितारे हंडिया : धार्मिक नगरी में श्री रिद्धनाथ महादेव का नगर भ्रमण उज्जैन : साल में सिर्फ एक बार ही नागपंचमी पर खुलता है नागचंद्रेश्वर मंदिर 10 दिनों से चल रहे आस्था और सेवा के महासंगम: नाग पंचमी पर्व पर शयन आरती के उपरांत नागद्वारी मेले का ... ऑपरेशन सिंदूर' बस रुका है, पाक ने छेड़ा तो फिर होगा: राजनाथ अब कोई भी आतंकी कहीं भी सुरक्षित नहीं: केशव मौर्य थाईलैंड-कंबोडिया जंग पर ब्रेकः मध्यरात्रि से संघर्षविराम भारत-रूस के विस्फोटक सौदे से भड़के अमेरिका व नाटो इजरायल ने फिर दी खामेनेई को हत्या की धमकी विमान हादसे में भारत बना संकटमोचक, शुक्रिया: यूनुस

Big news : तीन दिनों तक प्रदेश में काफी कोहरा पड़ेगा। शुक्रवार को बादल छाए रहने की संभावना है।, कुछ स्थानों पर होगी बारिश

मकड़ाई एक्सप्रेस 24 दिल्ली।देश इस समय सर्द लहरों से जकड़ा हुआ है। जगह जगह बारिश,सर्द हवा और कोहरा छाया हुआ है। हालात ये है कि कुछ जगहों पर स्कूलों को अवकाश घोषित कर दिया गया। देश की राजधानी दिल्ली और उत्तर प्रदेश के कुछ क्षेत्रों बारिश हुई, जिससे तापमान गिरावट देखी गई। हां इस दौरान कोहरा जरूर कम हो गया। बारिश रेल यातायात और विमान सेवाएं प्रभावित हुई और यात्रियों को परेशानी हुई।

सुबह सुबह हुई बारिश

उत्तर प्रदेश में ठंड कम होने का नाम नहीं ले रही है। घना कोहरा, बादल और धूप के बीच ठंड का असर उतना ही है। शुक्रवार की सुबह कई जिलों में कोहरे व हल्की बारिश की मार पड़ी है, जिससे तापमान में कमी आई है।मौसम विभाग की मानें तो शुक्रवार को लखनऊ और प्रदेश के कई जगहों पर सुबह और शाम को तापमान गिरावट होगी। कोहरे की वजह से लोगों का बाहर निकलना मुश्किल होगा। दोपहर को मौसम साफ होने से राहत मिलेगी।

- Install Android App -

राजस्थान में स्कूलों का अवकाश

राजस्थान में बारिश रुकने का नाम नहीं ले रही है। भरतपुर, दौसा सहित कई जिलों में दूसरे लगातार बारिश हुई, जिससे तापमान में गिरावट देखी गई। आठ जिलों के स्कूलों का अगले दो दिनों तक अवकाश रहेगा। घने कोहरे की वजह से एक्सीडेंट के भी मामले बढ़ गए हैं।

मध्य प्रदेश में कई जिलों कोहरा और सर्द हवा 

प्रदेश के इंदौर भोपाल बैतूल जबलपुर नर्मदापुरम मे न्यूनतम तापमान और नीचे जा सकता है। अनेक जिलोंं मे आसमान में बादल छाये रहेगें और दिन भर कोहरा बना रहेगा दोपहर बाद हल्की धूप निकल सकती है शाम होते ही ठंड तेज हो जायेगी।