jhankar
ब्रेकिंग
प्रदेश में 3 हज़ार 62 ग्रामीण आशा कार्यकर्ताओं के चयन की प्रक्रिया 16 नवम्बर से प्रारंभ आगामी त्योहारों पर आतिशबाजी करते समय सुरक्षा सावधानियों का रखें विशेष ध्यान प्रदेश के सभी नगरीय निकायों में लगेंगे क्रेता-विक्रेता शिविर हरदा जिले की मंडियों में 62 हजार क्विंटल से अधिक उपज की आवक, टिमरनी में मक्का की बंपर आवक मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत ग्राम देवतलाब में प्रस्तावित शिविर स्थगित वरिष्ठजनों को बताया संतुलित एवं पौष्टिक आहार का महत्व, विशेष डाइट चार्ट किया तैयार सिराली नगर परिषद में कृषक चौपाल आयोजित कृषि आदान विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण, बीज के नमूने लिए ग्रामीण विकास कार्यों में गति लाने सीईओ जिला पंचायत ने ली समीक्षा बैठक हरदा में बिजली चोरी के खिलाफ दो दिवसीय अभियान, 389 प्रकरण दर्ज, 97.42 लाख रुपये की बिलिंग

हरदा में काले हिरण का शिकार, गोली मारकर की हत्या; ग्रामीणों में मचा हड़कंप

सिरकंबा गांव के पास खेत में मिला काले हिरण का शव, गोली की आवाज सुनकर मौके पर पहुंचे ग्रामीण, वन विभाग ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ दर्ज किया मामला

हरदा। जिले के सिरकंबा गांव के पास खेत में अज्ञात आरोपियों द्वारा काले हिरण का शिकार किए जाने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि आरोपियों ने बंदूक से गोली मारकर काले हिरण की हत्या कर दी। गोली चलने की आवाज सुनकर खेत में काम कर रहे ग्रामीण मजदूर मौके की ओर दौड़े, लेकिन तब तक आरोपी घटनास्थल से फरार हो चुके थे।

ग्रामीणों ने तत्काल डायल 112 और वन विभाग को घटना की सूचना दी। सूचना मिलते ही हंडिया वन परिक्षेत्र अधिकारी सीएस भिलाला वन विभाग की टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। मौके पर काले हिरण का शव बरामद किया गया।

देखिए वीडियो में 

- Install Android App -

मकड़ाई एक्सप्रेस से चर्चा में वन परिक्षेत्र अधिकारी सीएस भिलाला ने बताया कि काले हिरण के शिकार का मामला सामने आया है। ग्रामीणों ने गोली चलने की आवाज सुनी थी। मौके पर पहुंचने पर हिरण का शव मिला। अज्ञात आरोपी घटना के बाद फरार हो गए हैं। मामले में प्रकरण दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है।

वन विभाग के अनुसार मृत हिरण का पोस्टमार्टम कराया जा चुका है। इसके बाद नियमानुसार शव का अंतिम संस्कार किया जाएगा।

वन्यजीवों की सुरक्षा पर सवाल

हरदा जिले में संरक्षित वन्यजीव काले हिरण के शिकार की इस घटना ने वन्यजीवों की सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं। अब देखना होगा कि वन विभाग गोली चलाने वाले आरोपियों की पहचान कर उन्हें कब तक गिरफ्तार करता है।